Group of smiling young students sitting cross‑legged on a blue carpet in a school hall, with teachers in traditional attire standing at the back for a ceremony.

गायत्री नगर संस्कार शिक्षण शिविर में बच्चों व बड़ों में दिखा उत्साह और संस्कारों के प्रति जागरूकता* —-संस्थान के पदाधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण

धर्म

*गायत्री नगर संस्कार शिक्षण शिविर में बच्चों व बड़ों में दिखा उत्साह और संस्कारों के प्रति जागरूकता*
—-संस्थान के पदाधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण

जयपुर 23 मई।
श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर जयपुर व अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति के द्वारा आयोजित संस्कार शिविर का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म,गायत्री नगर जयपुर में बड़े ही उत्साह के साथ 17 मई से चल रहा है।

 

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया की उक्त शिविर का अवलोकन व निरीक्षण महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला जैन डोडिया‌ के नेर्तत्व में शालिनी जैन बाकलीवाल, डॉ वन्दना जैन,चंदा सेठी, सुरेश कासलीवाल संस्थान के महामंत्री आदि ने किया।
श्रीमती शीला डोडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री नगर में शिविर का संचालन बड़े व्यवस्थित व अनुशासन तरीके से चल रहा है,उन्होंने प्रत्येक कक्षा का अवलोकन किया, बच्चों व बडों उत्साह नजर आ रहा है। उन्होने संस्थान द्वारा संचालित द्वादस वर्षीय कोर्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, रजिस्ट्रेशन अधिक से अधिक संख्या में कराने का आव्हान किया और गायत्री नगर में परीक्षा केन्द्र खोलने का भी आश्वासन दिया।

शिविर संयोजिका मंजू सेवा वाले,अनीता बडजात्या, सुनीता काला आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
मंजू सेवा वाली ने बताया कि उक्त शिविर में पांच कक्षाएं विभिन्न विषयों की चल रही है जिसमें संस्थान की विदुषी बहिन साक्षी, मिति, अंशिता, देशना एवं अजित शास्त्री द्वारा छोटे बडे लगभग 175 शिविरार्थियों को संस्कारित कर रहे हैं।
मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने माना है कि समाज बच्चों के संस्कार देने में सक्षम है समाज ने 12 महीने पं. की व्यवस्था की गई है, बड़ों को प्रतिदिन सांयकाल स्वाध्याय व बच्चों को पाठशाला के माध्यम से संस्कारित किया जा रहा है।
अनीता बडजात्या व सुनीता काला ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिदिन पुनयार्जक परिवार अशोक रावका टीम, राजकुमार सीएनटी, जितेंद्र,, बसंत वालीबाल, दिलीप आशा छाबड़ा, कमला दीपक बिलाला‌, शोभा सेठी,अशोक अंजू भौंच परिवार विधानसभा वाले द्वारा बच्चों को गिफ्ट प्रदान किया जा रहे हैं।
शिवर संयोजक पदम झांझरी ने अवगत कराया की 24 मई प्रातः 9 बजे बच्चों द्वारा पूजा का कार्यक्रम पंडित अजित शास्त्री द्वारा किया जायेगा, जिसमें बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में अशोक जैन गौरव शाह परिवार खेडली वालों द्वारा भाग लेने वाले शिवरार्थियों को अल्पाहार कराया जाएगा एवं प्रेम लता पाटनी बच्चों को पारतोषिक प्रदान करेंगी।

_प्रेषक-उदयभान जैन जयपुर
मो- 94143-06696

———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *