आर्यिका 105विजय मति माताजी संध का निवाई से सांगानेर के लिए मंगल विहार

धर्म

आर्यिका 105विजय मति माताजी संध का निवाई से सांगानेर के लिए मंगल विहार

निवाई
: गणिनी आर्यिका105 विशुद्धमति माताजी की शिष्या आर्यिका105 विजयमति माताजी संध का निवाई से सांगानेर के लिए मंगल विहार हुआ।

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि आर्यिका विजय मति माताजी बुधवार को दोपहर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार कर भगवान महावीर मार्ग अहिंसा सर्किल नसिंया जैन मंदिर जयपुर रोड जमात होते हुए एफ सी आई के सामने वर्धमान सर्विस सेंटर पर पहुंचे जहां सुनील भाणजा के नेतृत्व में मनोज पाटनी विमल सोगानी नवरत्न टोंग्या हितेश छाबड़ा मुकेश जैन मुन्नी देवी भाणजा सुमन सोगानी शशी सोगानी मीनाक्षी भाणजा सहित कई श्रद्धालुओं ने पाद्प्रक्षालन कर आरती की। 

उसके बाद आर्यिका माताजी संध विज्ञा तीर्थ गुन्सी पहुंचा जहां विज्ञाश्री माताजी एवं विजयमति माताजी संध का मधुर मिलन हुआ। जौंला ने बताया कि आर्यिका विजय मति माताजी संध कोथून चाकसू शिवदासपुरा होते हुए सांगानेर जाएगी जहा अष्टान्हिका महापर्व गुरु मां के सानिध्य में संपन्न होगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *