वर्षा के बीच हुए विभाश्री माताजी के विहार में भक्तों का समर्पण भरपूर दिखा

धर्म

वर्षा के बीच हुए विभाश्री माताजी के विहार में भक्तों का समर्पण भरपूर दिखा
रामगंजमंडी
हाड़ौती क्षेत्र इन दिनों भक्ति आस्था के सरोवर में सराबोर है संतो के आगमन विहार में हर वर्ग हर नगर अपनी सहभागिता दे रहा है। और पुण्य लाभ ले रहा है।

 

 

गुरुवार एवं शुक्रवार की बेला में इंद्रदेव भी जमकर मेहरबान रहे यू कहे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंद्रदेव भी उनकी अगवानी विहार में अपनी सहभागिता दे रहे हो। ऐसा ही अलौकिक वातावरण गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी के विहार में दिखा शुक्रवार की प्रातः बेला में रामगंजमंडी नगर से मोडक की और विहार हुआ सभी भक्त इस बेला में अपना सर्वस्व समर्पित करते हुए मंगल विहार में सम्मिलित हुए।

मंगल विहार में मेह की बूंदे घुमड़ घुमड़ कर बरसी और शीतल शीतल मंद पवन करती हुई प्रतीत हो रही प्रकृति की अनुपम छटा परिलक्षित हो रही थी। ऐसा लगा कि गुरु मां के मार्ग को वर्षा शुद्ध एवं पवित्र बना रही हो। और उनके चरणों का पद प्रक्षालन कर रही हो। कहते हैं समर्पण आस्था भक्ति यदि मन में हो जाती है तो वह सिर्फ लक्ष्य की ओर देखता है और समर्पित भाव से गतिमान होता चला जाता है। चाहे आंधी हो तूफान हो ऐसा ही गुरु मां के विहार में दिखा भारी वर्षा हो रही थी और सभी को भिगो रही थी लेकिन समर्पण भाव भरपूर दिखा बस हर कोई चला जा रहा था एवं बारिश की परवाह नहीं कर रहा था यह आस्था समर्पण अपने आप में बेजोड़ था।

 

 

भक्तों का समूह बस गुरु मां के प्रति समर्पण भाव दिखाता हुआ चला जा रहा था। हर कोई बस यही भाव भा रहा था यह चमक यह दमक
फुलवन सा महक
सब कुछ सरकार तुम्ही से है।


नगर के मयंक बाबरिया, सिद्धार्थ बाबरिया, प्रशांत बागड़िया, जयकुमार डूंगरवाल, नीलेश लांबाबांस, दिव्यांश लाम्बाबांस, सुधा डूंगरवाल, रुचि बागड़िया, रुचिता काला, टीना काला, मीनाक्षी टोंग्या अलसुबह से विहार में सम्मिलित रहे ।
विहार के दौरान जगह जगह गुरुभक्तों द्वारा गुरु मां का पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई ।


गुरु मां का संघ सहित मोड़क में मंगल प्रवेश हुआ। एवम आहारचर्या संपन्न हुई। माताजी का दोपहर की बेला मे मोड़क बघेरवाल मांगलिक भवन से मंगल विहार होगा एवं रात्रि विश्राम पीपल्दा में होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *