25 मई को प्रातः8 बजे देशव्यापी मौन रैली एवं “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत*24 मई रविवार को “नारी शक्ति” के द्वारा सांयकाल 7 बजे माधवगंज चौक से जन जागरण केंडल मौन रैली*
विदिशा ः
मध्यप्रदेश के रीवा में हुई जैन साध्वियों की दुर्घटना को सोची समझी स्कीम के तहत कुचलने की बात करते हुये राष्ट्रीय संत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने सभी दिगंवर/ स्वेताम्बर जैन समाज के साथ समग्र समाज से आव्हान करते हुये “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” चलाने का आह्वान किया”उन्होंने कहा कि साधु-संतों की सुरक्षा केवल किसी एक समाज का विषय नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता की आस्था और संवेदना का विषय है। रीवा में आर्यिकाओं के साथ हुई हृदयविदारक घटना पर उन्होंने कहा कि केवल शोक और संवेदनाएँ व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज को संगठित होकर स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
मुनि श्री ने कहा कि यदि इस घटना के बाद समाज जाग गया तो यह घटना इतिहास बन जाएगी, अन्यथा भविष्य में ऐसी घटनाओं कीपुनरावृत्ति होती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि साधु-संत किसी जाति, वर्ग या संप्रदाय के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के होते हैं। इसलिए “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” में दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरापंथी, बीसपंथी सहित सभी समाजों एवं संतभक्तों को एकजुट होकर सहभागी बनना चाहिए उन्होंने कहा कि 25 मई प्रातः 8 बजे देशभर में मौन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया एवं ज्ञापन में “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करने की मांग की

।
विदिशा नगर में विराजमान मुनि श्री उद्यमसागर महाराज मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज मुनि श्री हीरक सागर महाराज ने कहा कि सरकार को पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष नीति बनानी चाहिए,बड़े शहरों में सुरक्षित फुटपाथ व्यवस्था, और उन फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर पद विहार करने वाले तथा पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता हैं,जिससेआये दिन संतों के एक्सीडेंट की खबरों से निजात मिल सके।



राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन एवं मौन रैली के तहत विदिशा में सकल दि. जैन समाज के द्वारा सभी समाज बंधुओं तथा विदिशा व्यापार महासंघ के सहयोग से 25 मई सोमवार को निश्चित समय 8 बजे माधवगंज कांच मंदिर के सामने से विशाल मौन रैली निकाली जा रही है, जो कि नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई गांधी चौक नीमताल पर पहुंचेगी एवं जिलाप्रशासन के माध्यम से देश केप्रधानमंत्री मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संवेधानिक संस्थाओं के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।इसके पूर्व 24मई रविवार को विदिशा नगर की नारी शक्ति के द्वारा सांयकाल 7 बजे केंडल मार्च के रूप में विरोध प्रदर्शन एवं मौन रैली निकालने का निर्णय महिला मंडल ने लिया।उन्होंने कहा कि जैन साधु एवं साध्वियां बड़ी संख्या में हमेशा नंगे पैर इस शहर से उस शहर पैदल चल कर संस्कारों की ज्योत जलाते है, लेकिन उनका जीवन हमेशा असुरक्षित बना रहता है आये दिन साधू संतों की सड़क दुर्घटनाओं के समाचार मिलते रहते है,और हम लोग एक मात्र विनयांजलि देकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर लेते है,रीवा में घटित घटना एक सुनियोजित घटना प्रतीत होती है,नारी शक्ती अब शांत नहीं रहेगी इस प्रकार की घटनायें असहनीय है। केंडल मार्च एक संकेत है, कि हम कु संस्कारों के लिये जब संस्कारों की ज्योत जला सकते है,तो साधु संतों की रक्षा के लिये हमें सड़क पर भी उतरना पड़ा तो हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
