मुनिश्री सुप्रभसागर महाराज का हुआ केशलोच
बिजोलिया
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज से दीक्षित पूज्य मुनि श्री सुप्रभ सागर महाराज ने तपोदय सिद्ध क्षेत्र बिजोलिया में प्रातः कालीन बेला में केशलोंच लिया।
तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजौलिया से जानकारी देते हुए पंकज जैन हरसोरा ने बताया कि केशलॉच एक तप साधना है। दिगंबर संत स्वयं के हाथों से अपने केशो का लोचन करते है।


और जिस दिन केशलोच करते है। उस दिन उपवास करते है।और अपनी आत्मसाधना करते है। आज पूज्य मुनि श्री का उपवास रहेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
