Elderly shirtless man sits on a bed as a man with glasses presents him a framed certificate; another man in white stands nearby.

ड्रॉ पंचोलिया मुनि भक्त मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

धर्म

ड्रॉ पंचोलिया मुनि भक्त मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित
जयपुर
वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम मुनि भक्त राजेश पंचोलिया ने आचार्य श्री से बड़ के बालाजी जैन मंदिर में अचीवर अवॉर्ड काउंसिल रजिस्टर्ड एम सी ए भारत सरकार नई देहली द्वारा प्रदत्त मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रमाण पत्र आचार्य श्री वर्धमान सागर जी को समर्पित कर आशीर्वाद लिया।

ड्रा राजेश पंचोलिया आर्यिका श्री महायश मति जी के गृहस्थ अवस्था के पिता हैं इस उपलब्धि का श्रेय पंचोलिया ने आचार्य श्री के शुभ आशीर्वाद को दिया। इस अवसर पर संघ के मुनि श्री हितेंद्र सागर जी आर्यिका श्री महायश मति, आर्यिका श्री निर्मोह मति सहित सभी साधुओं गज्जू भैय्या ,अभिषेक भैय्या जयपुर समाज के सुरेश सबलावत, भागचंद चूड़ीवाल, राजेश सेठी , राजकुमार सेठी, कमल बाबू परिवार के श्रीमती संगीता पंचोलिया, श्रीमती आरती जैन, अजय , समर, सावन, लवीश, अंकुरि आदि अनेक परिजनों ने बधाई दी। ड्रॉ राजेश पंचोलिया जैन एम कॉम शिक्षित होकर 38 वर्ष मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग से वर्ष 2022 में सेवानिवृत होकर एक नवंबर 1960 को जन्मे राजेश पंचोलिया की धार्मिक पृष्ठभूमि है आपके पिता समाधिस्थ मुनि श्री चारित्र सागर जी रहे।आप काफी वर्षों से प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी के जीवन एवं परंपरा के वर्तमान पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के प्रवचन वीडियो देश में सोशल मीडिया पर प्रसारित एवं प्रकाशित करते है अनेक समाचार पत्रों में नियमित लेखन करते है आपने प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी के जीवन परिचय पर प्रश्नोत्तरी भी तैयार की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *