जैन तीर्थ विरोगोदय में चोरी की हुई बड़ी वारदातमंदिर के ताले तोड़कर गुल्लक में रखी लाखों की दानराशि ले भागें बदमाश*

धर्म

जैन तीर्थ विरोगोदय में चोरी की हुई बड़ी वारदातमंदिर के ताले तोड़कर गुल्लक में रखी लाखों की दानराशि ले भागें बदमाश*_

 बकस्वाहा/- निकटवर्ती नगर पथरिया के सुविख्यात जैन तीर्थ विरागोदय तीर्थ धर्म धाम में बीती 21-22 मई 2026 की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों द्वारा जिनालय/मंदिर जी के ताले तोड़कर तीन गुप्त दान पात्र उठाकर ले गए और उनके ताले तोड़कर उसमें रखी लाखों रुपए की दानराशि लेकर भाग गए। इस चोरी की घटना से विरागोदय पथरिया क्षेत्र ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जैन समाज तथा श्रद्धालुओं में तीव्र रोष एवं चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की पुलिस थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 0234 दिनांक 22/05/2026 को बीएनएस की अपराध धारा 331(4) , 305 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सम्पूर्ण घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

 

 

         घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज 22 मई के सुबह 5:00 बजे करीब जब मंदिर का माली एवं श्रद्धालु मंदिर पहुंचे जहां पर टूटे ताले देखकर सभी दंग रह गए और फिर गुल्लक/गुप्त दान पात्र भी दिखाई नहीं दिये,तब तुरन्त ही कमेटी के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों प्रबंधन व अन्य संबंधितों को जानकारी दी और तुरन्त ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई और मंदिर परिसर की बाउण्ड्री के बाहर गुप्त दान पात्र टूटे हुए खाली पड़े मिले जिसमें रखी दानराशि बदमाश लेकर भाग गए। बताया जाता है कि यह दान पात्र पिछले सात माह से खोलें नहीं गये थे जिसमें लाखों रुपए का होना अनुमान लगाया जा रहा है।

 

 

 

कमेटी के अलावा अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर राशि बरामद कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hindi poster showing a seated guru with books and many bowls of snacks; bold red headline above promises tips or info (advertisement).Promotional poster for Navin Jain Print Gallery with Buddha statues, devotional pictures, and printing equipment; includes contact numbers and Hindi text.

 

इनका कहना है*

_जांच सघनता से जारी है जल्द ही चोर बदमाशों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।_

प्रिया सिंधी, एसडीओपी पथरिया

रत्नेश जैन बकस्वाहा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *