हीरो-हीरोइन नहीं, भगवान रामजी और सीताजी को बनाएं रोल मॉडल : स्वस्तिभूषण माताजी
केशवरायपाटन
केशवरायपाटन अतिशय क्षेत्र में प्रवचन सभा में भारत गौरव गणिनी आर्यिका105 स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि युवाओं को हीरो-हीरोइन की बजाय भगवान राम, माता सीता और अपने आराध्य भगवान को रोल मॉडल बनाना चाहिए। इससे जीवन सही दिशा में आगे बढ़ता है।
माताजी ने कहा कि फिल्मों में दिखाया जाने वाला जीवन वास्तविक नहीं होता। फिल्म केवल तीन घंटे की होती है, जबकि जीवन कई वर्षों तक जीना पड़ता है। इसलिए मनुष्य को महापुरुषों और आराध्य के पदचिह्नों पर चलकर जीवन जीना चाहिए, ताकि वह अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए परिवार और देश के के काम आ सके। उन्होंने प्रवचन के दौरान श्लोक मोक्ष मार्गस्य नेतारं, भेत्तारंकर्म-भूभृताम्।ज्ञातारं वंदे तद् विश्व-तत्त्वानां, -गुण-लब्धये ॥ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गुणात्मक मंगलाचरण है, जो प्रमाणिकता का प्रतीक बन चुका है। 




माताजी ने कहा कि जैसे अच्छी कंपनी के उत्पाद पर लोग भरोसा करते हैं, वैसे ही प्रमाणिकता से व्यक्ति और विचार दोनों की पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति और आदशों को भूलती जा रही है। लोग फिल्मी जीवन की नकल करने लगे हैं, जबकि रील और रियल लाइफ में बहुत बड़ा अंतर होता है। माताजी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना जीवन आदर्श बनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढी भी उससे सीख ले सके।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
