A large group of men walking together in a rural road procession, led by an elderly bearded man holding a wooden staff.

गुरुवर के आगमन से धर्ममय हुआ बंगलाचौराहा दीदार को थम गईं राहें, भक्ति के रंग में रंगा अंचल

धर्म

गुरुवर के आगमन से धर्ममय हुआ बंगलाचौराहा दीदार को थम गईं राहें, भक्ति के रंग में रंगा अंचल
बंगलाचौराहा
अहिंसा और संयम के साक्षात प्रतीक, परम पूज्य आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण, मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का सोमवार की शाम बंगलाचौराहा की धरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनिश्री के आगमन की खबर मिलते ही पूरा क्षेत्र पलक-पावड़े बिछाकर उनकी आगवानी में उमड़ पड़ा। जैसे ही मुनि संघ ने सीमा में प्रवेश किया, पूरा वातावरण गुरुवर के जयकारों और जैन धर्म के नारों से गुंजायमान हो उठा।

 

 

मुनिश्री की अगवानी को लेकर श्रावकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। स्वागत मार्ग को आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों, बंदनवारों और रंगोली से सजाया गया था। श्रद्धालु ढोल-ढमाके और डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर उनकी अगवानी की एवं भक्तों ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन (चरण पखारकर) कर आरती उतारी। गुरुदेव के दर्शन पाकर कई श्रद्धालु भावुक हो उठे।

 

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद
हजारों की संख्या में उमड़ी इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। अगवानी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जो यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार संभालता नजर आया, जिससे मुनि संघ का विहार निर्विघ्न संपन्न हुआ।

आसपास के अंचलों से पहुंच रहे हजारों भक्त

जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मुनिश्री का बंगलाचौराहा में कुछ दिनों का मंगल प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह मुनिश्री के दिव्य प्रवचन, आहार चर्चा और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मुनिश्री के दर्शन और उनके आशीर्वचन का लाभ लेने के लिए अशोकनगर, मुंगावली, चंदेरी, अथाईखेड़ा, घाटबमुरिया और बहादुरपुर सहित दूर-दन क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। मुनिश्री के इस प्रवास से पूरे अंचल में धर्म की गंगा बह रही है और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

Promotional poster in Hindi about snacks and success, featuring a bright lightbulb and bowls of mixed fried snacks with contact numbers at the bottom.Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

संकट में फंसे लोगों की मदद जरूर करना चाहिए मुनिश्री
पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज ने बहादुरपुर में प्रातः बेला में मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि संसार में संकट किस पर नहीं आता संकटों ने महा पुरुषो को नहीं छोड़ा हम कहा लगते हैं
संकट आया है तो ये निश्चित मानना वह बहुत जल्दी जायेगा आप अपना धैर्य बनाये रखना और इस मंत्र को याद रखना दुःख जाते ही सुख अवश्य आयेगा आयोजन के क्रम में पहले भगवान का अभिषेक किया गया साथ ही जगत कल्याण की कामना करते हुए महा शान्ति धारा की गई ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *