Group of men in a hall standing in a line with hands pressed together in a namaste gesture for a community gathering, banner and clock in the background.

दिल्ली से गिरनार तक 25 दिनों में 5100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के रूट की घोषणा* विश्व जैन संगठन सुरेशचंद गांधी नौगामा की रिपोर्ट 

धर्म

*दिल्ली से गिरनार तक 25 दिनों में 5100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के रूट की घोषणा* विश्व जैन संगठन सुरेशचंद गांधी नौगामा की रिपोर्ट

19 जुलाई 2026 को गिरनार जी में प्रवेश और 20 जुलाई को नेमीनाथ भगवान मोक्ष दिवस पर संपूर्ण भारत का जैन समाज करेगा वंदना

 

22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के 20 जुलाई 2026 को मोक्ष दिवस पर दिल्ली से 25 जून को आरम्भ होकर विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के रूट की घोषणा संगठन के दिल्ली कार्यालय में रविवार, 17 मई को आयोजित विशेष सभा में की गई।

 

 

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने सम्पूर्ण जैन समाज को जोड़ते हुए गिरनार जी वंदना के निवेदन हेतु दिल्ली से 25 जून को आरम्भ होने वाली धर्म यात्रा रूट के प्रथम चरण में 26 जून नोएडा से. 50, 28 जून आगरा, 30 जून को नेमीनाथ भगवान जन्म स्थल शौरीपुर बटेश्वर, सिरसागंज व करहल, 1 जुलाई इटावा, 2 जुलाई भिंड व मुरैना, 3 जुलाई ग्वालियर व शिवपुरी, 4 जुलाई गुना व अशोक नगर, 5 जुलाई ललितपुर, 6 जुलाई गंज बासौदा, 7 जुलाई विदिशा, 8 जुलाई भोपाल, 9 जुलाई इंदौर, 10 जुलाई औरंगाबाद, 11 जुलाई पुणे, 12 जुलाई मुंबई, 15 जुलाई सूरत, 18 जुलाई अहमदाबाद से 19 जुलाई को जूनागढ़ से गिरनार जी में प्रवेश की घोषणा की। ललितपुर निवासी श्री अंचल जैन को धर्म यात्रा कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने की घोषणा की गई।

 

श्री संजय जैन ने बताया कि गिरनार जी पर सुरक्षित वंदना हेतु केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को निवेदन पत्र प्रेषित किए जा चुके है।

 

संगठन के सम्मानित सदस्य श्री वीरेंद्र जैन (कैथवाड़ा), अनुज जैन, निपुण जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन PNB और संगठन के नोएडा संयोजक राहुल जैन ने समस्त समाज से भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर बटेश्वर के 30 जून को यात्रा के साथ दर्शन करने और उनके क्षेत्र में यात्रा से जुड़ने व सहयोग करने का आह्वाहन किया ।

 

तीर्थ क्षेत्र कमेटी गुजरात अंचल अध्यक्ष श्री पारस बज एवं उनकी टीम द्वारा गिरनार आने वाले सभी श्रद्धालुओं को निवास व भोजन की पूर्ण व्यवस्था करने और ग्लोबल महासभा द्वारा धर्म यात्रा को पूर्ण समर्थन देने की सूचना संजय जैन द्वारा सभा को दी गईं।

 

तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न जैन ने सर्वोदय तीर्थ, धारूहेड़ा में जैन समाज के गिरनार जी की निर्विघ्न वंदना हेतु प्रतिदिन शांति धारा, पूजन व विधान में प्रार्थना आरंभ करने की घोषणा की।

 

संगठन के विशेष सहयोगी वैशाली से श्री जय किशन जैन, सनत जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन, मौजपुर से सीए विपुल जैन, उमेश जैन, विश्वास नगर से नीरज जैन ने सभी सहयोगी संस्थाओं का सहयोग लेकर धर्म यात्रा को सफल बनाने हेतु सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो मेसेज पोस्ट न करने का निवेदन किया। उक्त जानकारी भरत गांधी नोगामा बांसवाड़ा राजस्थान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्व जैन संगठन द्वारा दी गई

आकाश जैन

मीडिया प्रभारी – विश्व जैन संगठन (पंजी.)

मो: 9015888028

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *