अतीत के आईने से :- प्रगट हुए आदिनाथ भगवान (तलघर वाले बाबा)*

धर्म

*अतीत के आईने से :- प्रगट हुए आदिनाथ भगवान (तलघर वाले बाबा)*
(कामां भरतपुर) आइए कुछ पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हैं वर्ष 1993 मकर सक्रांति का पावन दिवस दोपहर का समय रहा होगा । श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवान जी कामां के प्रांगण में एक छोटे कमरे की सफाई का कार्य करवाया जा रहा था। फर्श जीर्ण हो चुका था उसके निर्माण की रूपरेखा बनाई जा रही थी। मजदूर पुराने फर्श को उखाड़ने में लगे हुए थे कि अचानक एक चमत्कार होता है कमरे के एक कोने से एक शिला नीचे की ओर धसक जाती है और कार्य कर रहे मजदूर घबराकर कमरे से बाहर आ जाते हैं।
समाज जनों को सूचना मिलती है आनन-फानन में कुछ लोग वहां एकत्रित होते हैं और देखते हैं कि एक पटिया नीचे धसक चुकी है और कुछ सीढ़ियां दिखाई दे रही है मंदिर के माली यानी कि व्यास को नीचे उतारा जाता है डरता हुआ व्यास उन सीढ़ियों के माध्यम से जैसे ही उस तलघर में नीचे उतरता है तो एकदम से जोर से बोल पड़ता है कि *अब मुझे डर नहीं सब ने पूछा क्यों उसने कहा यहां तो भगवान विराजमान है* और देखते ही देखते यह ख़बर पूरी नगर में फैलने लगती है जैन श्रावक श्राविकाओं का हुजूम देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की मनोहारी प्रतिमा को देखने के लिए उमड़ पड़ता है। और आदिनाथ भगवान तलघर वाले बाबा के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होने लगता है।
प्रतिमा पर लिखी प्रशस्ति से यह अवगत होता है कि यह प्रतिमा लगभग चौदह सौ वर्ष प्राचीन रही होगी चमत्कार तो देखिए कि तलघर के अंदर एक कोने में भगवान विराजमान है *दो चौकी, पूजन के बर्तन,दीपक आदि वहां रखे हुए हैं मंदिर जैसा प्रतीत हो रहा है* ऐसा लग रहा है कि वहां नित्य प्रतिदिन कोई पूजन करने आता है एक भी रज का कण वहाँ दिखाई नहीं पड़ता है बड़ी ही साफ-सुथरी जगह यानी तलघर में भगवान विराजमान हैं। जिसने भी मन से ध्याया है उसके मन की इच्छा अवश्य पूर्ण हुई है।

 

 

 

वास्तविक रूप से देखा जाए तो प्राचीन काल में जैन संस्कृति बड़ी ही मात्रा में फल फूल रही थी और उसका प्रमाण इन प्रतिमाओं का मिलना है। 14 जनवरी 93 से लेकर 14 जनवरी 23 तक 30 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दिवान जी कामां प्रबन्धकारिणी समिति एवं सकल जैन समाज कॉमा द्वारा 14 जनवरी को दोपहर एक बजे से विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
;-संजय जैन बड़जात्या कामां से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *