Group of people at a ribbon-cutting ceremony, a man in white traditional robes ties the orange ribbon as onlookers watch.

शोभायात्रा को लेकर सर्व समाज में उत्साह, ऐतिहासिक बनेगी वर्षीदान यात्रा

धर्म

शोभायात्रा को लेकर सर्व समाज में उत्साह, ऐतिहासिक बनेगी वर्षीदान यात्रा

रामगंजमंडी। 

दीक्षार्थी संयम मेहता की 5 मई को निकलने वाली भव्य वर्षीदान शोभायात्रा को लेकर सर्व समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। आज दीक्षा स्थल पर शहर की 3 दर्जन संस्थाओं एवं समाजों के प्रतिनिधियों के साथ दीक्षा महोत्सव समिति के सचिव वीरेन्द्र जैन ने बैठक कर शोभायात्रा के मार्ग, समय एवं आकर्षणों की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

बैठक में बताया गया कि दीक्षार्थी संयम मेहता 27 फीट ऊंचे भव्य एरावत रथ पर सवार होंगे, जो विशेष रूप से अहमदाबाद से मंगवाया गया है। दूसरे रथ पर परमात्मा विराजमान होंगे, जिसे नंदी महाराज खींचेंगे। दो सुसज्जित बग्घियों में दादा-दादी एवं माता-पिता विराजमान रहेंगे।

शोभायात्रा में लुधियाना का पंजाबी बैंड सलामी देगा, जबकि मंदसौर का महावीर बैंड अग्रिम पंक्ति में रहेगा। पांच गायक कलाकार विभिन्न दिशाओं में संगीत की मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। इसके साथ ही 10 वेल-ड्रेस्ड पंजाबी ढोल, 12 सदस्यों की ताशा पार्टी, पांच घुड़सवार एवं ऊंट सवार धर्मध्वजा लेकर आगे चलेंगे।

 

 

 

पूरे मार्ग को अहमदाबाद के राहुल भाई रंग-बिरंगी रंगोली से सजाएंगे। दो महिला घोष दल भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। मालवा प्रांत के आठ महिला मंडल भगवान के चरित्र, जैन प्रतीक चिन्ह, डांडिया ग्रुप एवं धर्म झांकियों के साथ सहभागिता करेंगे।

मनोरंजन एवं आकर्षण के लिए काला गोरिल्ला, सफेद पांडा, जेठालाल और जया भाभी के कार्टून पात्र भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। देशभर एवं मालवा प्रांत के विभिन्न शहरों से सैकड़ों विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि रामगंजमंडी पहुंच रहे हैं।

 

Poster advertising mixed fried snack bites with a blue badge quote and contact numbers; mountain backdrop and bowls of snacks in bottom-right.Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

शोभायात्रा का निर्धारित मार्ग

वर्षीदान शोभायात्रा 5 मई को प्रातः 8 बजे बाजार नंबर तीन स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर से प्रारंभ होगी। वहां से पुराना अस्पताल चौराहा, बाजार नंबर 6, शाहजी तिराहा, बाजार नंबर एक, माल गोदाम चौराहा, बाजार नंबर 4, सरकारी कुआं चौराहा, शहीद पन्नालाल चौराहा, नगर पालिका भवन, सीमेंट रोड, नारायण टॉकीज तिराहा, फ्लाईओवर होते हुए प्रातः 9:30 बजे कंचन सिटी, खैराबाद रोड पहुंचेगी।

 

 

लगभग एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में सैकड़ों विशिष्ट अतिथि एवं हजारों सर्व समाजजन सम्मिलित होंगे।

सर्व समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि नगरवासी इस ऐतिहासिक यात्रा को देखने के लिए उत्सुक हैं। यह पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है कि हमारे नगर का बेटा दीक्षा लेकर भगवान आदिनाथ की महान शाश्वत परंपरा को आगे बढ़ाएगा। शहर का हर समाज एवं संगठन इस पावन अवसर का साक्षी बनेगा, दीक्षार्थी का बहुमान करेगा और अनुमोदना कर पुण्य लाभ प्राप्त करेगा।

 

 

 

सर्व समाजजनों ने दीक्षा महोत्सव समिति को विश्वास दिलाया कि दीक्षार्थी एवं अतिथियों का कदम-कदम पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा तथा यह शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप लेगी।

 

 

चर्चा में दीपक शाह ,महेंद्र सांमरिया,ओम गुर्जर, राधेश्याम सिंघवी,आशीष पोरवाल ,संजय गोयल,गोपाल गर्ग,विकास काबरा, राहुल सांवला, पंकज काला,योगेंद्र शर्मा,ब्रजमोहन धाकड़,बाबूलाल मेघवाल, सतपाल सिंह सलूजा,संजय सतीजा,अमर भूटानी ,दयानंद मीणा , अंजनी शर्मा , गोपाल गुप्ता , सुनील गोयल , हेमंत काला, सुरेंद्र जैन ,संजय जैन, विकास सेठिया , मयंक बाबरिया ,अधिवक्ता विशाल जैन, जगदीश शर्मा , रविंद्र राठौर , दुर्गा लाल मीणा , नेमीचंद इंडानी , धीरू समरिया विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।दीक्षा महोत्सव समिति के राजेन्द्र मेहता, संयोजक तेजमल सराफ, राहुल चतर एवं प्रकाश धारीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि स्वागत में फूलों की माला एवं पत्तियों का उपयोग न करें।

 

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *