Monks and attendees sit on a decorated stage under pink drapes, with a large golden peacock throne and colorful flowers nearby.

आगमोद्धारक नगरी एवं शक्रस्तव अभिषेक से पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ

धर्म

आगमोद्धारक नगरी एवं शक्रस्तव अभिषेक से पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ

रामगंजमंडी। 

कंचन सिटी स्थित आगमोद्धारकनगरी में आज पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव का भव्य शुभारंभ नगरी उद्घाटन एवं शक्रस्तव अभिषेक के साथ हुआ। नगरी का उद्घाटन पूज्य आचार्य आनंद चंद्र सागर सूरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में महासती मुक्ति प्रिया श्रीजी, दीक्षार्थी संयम मेहता की उपस्थिति में लाभार्थी सुनील पोरवाल परिवार ने किया। 

 

 

इस अवसर पर पूज्य आचार्यश्री ने शक्रस्तव अभिषेक की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान के 273 विशेषणों से युक्त यह दिव्य स्तवन आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है। यह औषधीय अभिषेक काया कवच का निर्माण करता है। भगवान के दर्शन से भगवंतता का अंश हमारे भीतर उतरता है। अभिषेक भगवान पर होता है, परंतु मलिनता हमारी आत्मा की दूर होती है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आंख, कान , मन के प्रवेश द्वार हैं। हम जो बार-बार देखते और सुनते हैं, वही धीरे-धीरे मन में उतरता है और उसी दिशा में हमारा जीवन अग्रसर होता है। इसलिए अहिंसा, त्याग, संयम और समर्पण के पवित्र संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु दीक्षा एकांत में नहीं, बल्कि सार्वजनिक रूप से आयोजित की जा रही है, ताकि समाज, नगर और विश्व को इसका लाभ मिल सके।

 

 

 

मुनि चरित्र चंद्र सागर श्रीजी ने कहा कि परमात्मा का अभिषेक सामान्य घटना नहीं है। अभिषेक करने और देखने वालों के कर्मों की निर्जरा होती है। इससे भूमि में रस, नदियों में नीर, परिवारों में प्रेम तथा क्षेत्र में सुख, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है।

 

Poster advertising mixed fried snack bites with a blue badge quote and contact numbers; mountain backdrop and bowls of snacks in bottom-right.Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

प्रवक्ता वीरेन्द्र जैन ने बताया कि अत्यंत श्रद्धा, आनंद और उत्साह के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुम्बई के संगीतकार जय भाई की प्रस्तुति का सभी भक्तों ने लाभ लिया। इस अवसर पर कंचन सिटी के मुख्य द्वार का भी उद्घाटन पूज्य आचार्य की पावन निश्रा में हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, तेज़मल सर्राफ, गौतम सर्राफ, दिलीप सर्राफ, गौरव सर्राफ सहित सर्राफ परिवार और जैन समाज बंधुओ की गरिमा मय उपस्थिति रही। आज 3 अप्रैल रविवार प्रातः 9:00 बजे पूज्य आचार्यश्री के प्रवचन धर्मसागरजी प्रवचन मंडप, कंचन सिटी में होंगे। दोपहर 12:39 बजे सिद्धचक्र पूजन आरंभ होगा तथा रात्रि 7:30 बजे दीक्षार्थी की भव्य बिंदोरी इंडानी निवास, रोसली रोड से प्रारंभ होकर बाजार नंबर एक होते हुए कंचन सिटी पहुंचेगी। कल 4अप्रैल सोमवार को प्रातः 9 बजे वस्त्र रंगोत्सव दोपहर 3 बजे हल्दी समारोह, सायं 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *