*200 वर्ष प्राचीन भगवान मल्लिनाथ प्रतिमा तालनपुर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन 21एवं 22 को
तालनपुर
खंडवा बड़ौदा राजमार्ग पर स्थित कुक्षी से 4 किलोमीटर की दूरी पर अतिशय क्षेत्र तालनपुर स्थित है जो की बहुत प्राचीन होकर जैन धर्म का आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है । दिनांक 21 एवं 22 फरवरी को भगवान मल्लिनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण दिवस)मनाया जाएगा । इस दो दिवसीय आयोजन में दिनांक 21 को शाम 7:00 बजे मधुर संगीत के साथ भक्तामर दीप अर्चना का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगीतकार और विधानाचार्य युवा विद्वत रत्न शुभम जैन शास्त्री जबलपुर अपनी प्रस्तुति देंगे ,इसके पश्चात भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दिनांक 22 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर शुरुआत ध्वजारोहण के द्वारा होगी कार्यक्रम में भगवान मल्लिनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा का कार्यक्रम होगा । साथ ही नित्य नियम पूजन के साथ शुभम भैया के निर्देशन में भगवान मल्लिनाथ विधान का आयोजन किया जाएगा। विधान के पश्चात निर्वाण लाड़ू समर्पित किए जाएंगे और मंदिर जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।कार्यक्रम के पश्चात सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का स्नेह भोज होगा।

क्षेत्र बहुत अतिशयकारी एवम प्राचीन है विवरण
तालनपुर अतिशय क्षेत्र अति प्राचीन होकर यहां पर भूगर्भ से प्राप्त चैतन्य चमत्कारी 1008 भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमाएं विराजमान है । करीब 200 वर्ष पूर्व एक एक किसान को खेत में हल चलाते हुए उसका हल अटक गया, किसान हल खेत में ही छोड़कर वापस घर आ गया , रात्रि को उस किसान को सपना आया की आप यहां पर खुदाई करो और मुझे निकालो।



अगले दिन आसपास के श्रावकजन और समाज इकट्ठी हुई प्रतिमाओं को निकाला गया तथा दिगंबर और श्वेताम्बर दोनों संप्रदाय के लोगों ने आपस में मूर्तियों का बंटवारा कर मूर्तियां कुक्षी की ओर ले जाने लगे परंतु बैलगाड़ी चल नहीं पाई तब उस समय के समाज श्रेष्ठियों ने भगवान से प्रार्थना कर वहीं पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया।

मंदिर अति प्राचीन हो
ने के कारण कमेटी द्वारा नवीन मंदिर का निर्माण की जाने की भावना की है जो की काले पाषाण के द्वारा निर्मित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम भगवान मल्लिनाथ युवा संघ तालनपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। संघ के सभी सदस्यों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया गया है। उक्त जानकारी समाज के निलेश बड़जात्या कुक्षी ने दी।
दीपक जैन प्रधान धामनोद से संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
