24 घंटे णमोकार अखंड पाठ के समापन पर हुआ णमोकार विधान पूजा* व रात्रि में हुई भक्ति संध्या 26 को श्री जी की निकलेगी *विशाल रथ यात्रा*
जयपुर 25 अप्रैल । श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्तावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026, परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ आज 25 अप्रैल 2026 प्रातः 8:00 बजे बडे ही भक्ति के साथ सम्पन हुआ।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र अखण्ड पाठ के पश्चात प्रातः 8.30 से 11.30 तक णमोकार महामंत्र विधान पूजायें व विश्व शांति हेतु हवन सोधर्म इन्द्र बने मनोज बोहरा परिवार द्वारा किया गया ।मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजित शास्त्री गायत्री द्वारा कराई गई ।उक्त कार्यक्रम में विधान मंडप पर मंगल कलशों की स्थापना उदयभान – अनिता बड़जात्या, अशोक अंजू जैन विधान सभा वाले, आलोक -बीना चौकडायत , सन्तोष – निर्मला गंगवाल द्वारा की गई। इस विधान में सहयोग सुनील लता सोगानी परिवार के साथ विधान में भाग लेने वाले परिवारों ने किया ।

विधान में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा , मुकेश सोगानी, गजेन्द्र छाबड़ा,पदम झांझरी, अनिल गोधा आदि के साथ सैंकड़ों श्रेष्ठी महिला – पुरुषों ने भाग लिया।
सभा का संचालन अरूण शाह ने करते हुए कहा कि 25 अप्रैल रात्रि में 8:00 बजे से आदि नाथ यूथ विंग द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन सफ़लता के साथ सम्पन्न हुआ, 26 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे से श्री जी की भव्य विशाल रथ यात्रा का आयोजन मन्दिर जी से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होता हुआ मन्दिर जी पहुंचेगा तत्पश्चात मन्दिर जी शिखर में स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक आदि कार्यक्रम होंगे।
प्रेषक-
उदयभान जैन बडजात्या
