आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज संघ का शुक्रवार की प्रातः बेला में होगा रामगंजमंडी मंगल प्रवेश
रामगंजमंडी
तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज संघ का शुक्रवार की प्रातः बेला में। रामगंज मंडी नगर में मंगल प्रवेश होगा। गुरुवार की प्रातः बेला में महाराज श्री का मंगल आगमन रूप श्री फार्म हाउस जुल्मी पर हुआ जहां पर रूप श्री परिवार के श्रीमान रूपचंद जैन लाडवा, भानु जैन लाडवा एवं समस्त रूप श्री परिवार ने आचार्य श्री संघ की अगवानी की।
रूप श्री परिवार ने संपूर्ण व्यवस्थाएं की एवं उन्होंने आचार्य श्री का भी मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने रूप श्री परिवार के पुण्य की अनुमोदना करते हुए उनके सेवा समर्पण की अनंत अनुमोदना की।
महाराज श्री की आहारचर्या भी यहीं पर संपन्न हुई। संध्या बेला में मंगल विहार कर रात्रि विश्राम नालोदिया स्कूल में हुआ।

जहा बालाशंकर, कालूलाल धाकड़ परिवार संत सेवा में समर्पित रहा।



आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज सा. संसंघ सहित दिनांक 06.06.25 वार शुक्रवार की बेला: में प्रातः 7:00 बजे रामगंजमंडी नगर के अंबेडकर सर्किल से भव्य नगर प्रवेश करेंगे वहां से बाजार न.7 से होते हुए स्टेशन चौराहा होते श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
