चंद्रप्रभु दिगबर जैन मंदिर में चल रहे सोलह दिवसीय शान्तिविधान का हुआ समापन

धर्म

चंद्रप्रभु दिगबर जैन मंदिर में चल रहे सोलह दिवसीय शान्तिविधान का हुआ समापन
देवली
अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित भव्य 16 दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ विधान का समापन हुआ। श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, मुख्य बाजार में चल रहे 16 दिवसीय शांतिनाथ मण्डल विधान का समापन बड़े भक्ति भाव के साथ हुआ।
समाज के ओमप्रकाश जैन ने बताया कि 16 दिवसीय महाअर्चना मे सभी साधर्मी बन्धु विधान में बैठकर विधान अर्चना का लाभ लिया, एवं अष्टानिका महापर्व एवं विधान के समापन पे सभी ने विश्वशान्ति हेतु जाप की।


आयोजन की बेला में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा तत्पश्चात नित्य नियम पूजा, नंदीश्वर विधान, शांतिनाथ मण्डल विधान की पूजा अर्चना की गई। वही अंतिम दिन के विधान पुण्यार्जक परिवार अशोक कुमार-लक्की सर्राफ, ब्रजमोहन-दीपक कुमार, महेंद्र कुमार-विनय जैन, बसन्त-विकास कुमार (रोपा) रहें। वही इस विधान की समापन बेला में विश्वशान्ति हेतु भगवान के समक्ष जाप की गई,एवं पुष्प से होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विधान में शिखर चन्द जैन, सुरेश जैन, ओमप्रकाश जैन, नन्दकिशोर जैन, चांदमल सर्राफ आदि ने भाग ले कर पुण्य की अनुमोदना की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *