पंचकल्याणक महोत्सव में चौथे दिन तप कल्याणक महोत्सवमेवाड़ प्रांत की पुण्यधरा पर राजस्थान सहित आसपास के भक्तों ने लिया भाग
सिंगोली
मेवाड़ प्रांत की पुण्यधरा पर पंच कल्याणक महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर तप कल्याणक हुआ। सुबह 6 बजे जप आराधना, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन के साथ विशेष पूजा की गई। अहम योग प्रणेता मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर महाराज की मंगल वाणी सुनने का भक्तों को सौभाग्य प्राप्त हुआ। महोत्सव में दूर-दराज के अनेक नगरों से श्रद्धालु बसों द्वारा सिंगोली पहुंचे।
मध्याह्न बेला में महाराज नाभिराय का दरबार, आदिकुमार का पाणिग्रहण संस्कार एवं भव्य बारात का आयोजन हुआ। इसमें अनेक इंद्रों की उपस्थिति ने माहौल को दिव्य बना दिया। इसके पश्चात आदिकुमार का राज्याभिषेक, राजतिलक एवं 32 मुकुटधारी राजाओं द्वारा अधीनता स्वीकार करने का दृश्य प्रस्तुत किया। आदिकुमार द्वारा ब्राह्मी एवं सुंदरी को शिक्षा प्रदान करना, ब्राह्मी द्वारा आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण करना तथा समाज को असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्प की शिक्षा देने का संदेश दिया। नीलांजन नृत्य, वैराग्य भावना,लोकांतिक देवों द्वारा स्तवन जैसे प्रसंगों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बताया कि आदिकुमार के 101 पुत्रों में ज्येष्ठ पुत्र भरत को अयोध्या एवं बाहुबली को पोदनपुर का राज्यसौंपा। इसके बाद पालकी प्रस्थान के साथ दीक्षा वन की ओर प्रस्थान एवं केशलोच, अंकन्यास जैसी दीक्षा विधियां मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में हुई। कार्यक्रम में मप्र व राजस्थान से हजारों समाजजन मौजूद थे।

7 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला शिरकत करेंगे
इस भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में अनेक राजनेताओं एवम प्रशासनिक अधिकारियों के आने का क्रम ज़ारी है जो महोत्सव में सम्मिलित होकर एवम महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने को धन्य एवम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।जानकारी देते हुए संरक्षक पारस जैन हरसौरा एवम अध्यक्ष श्री भरत जैन ने बताया कि 7 तारीख की मोक्ष कल्याणक की बेला में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला आयेंगे वे महोत्सव में शामिल होने के साथ अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आज होंगे यह कार्यक्रम ज्ञानकल्याणक
दि. 06 अप्रैल 2026 वैशाख कृष्ण चतुर्थी सोमवारप्रातः 05:45 बजेजाप आराधना, मंगलाष्टक, अभिषेक, शान्तिधारा, नित्य पूजन, तपकल्याणक पूजन, हवन प्रात: 8:30 बजे- मुनिश्री का मंगल प्रवचनप्रातः 09 बजे तीर्थकर आदिनाथ मुनिराज की प्रथम आहार चर्या दोप. 12:30 बजे मंत्र आराधना, आदिवासना, तिलकदान, मुखुद्धाटन, नेत्रोनमीलन, प्राण प्रतिष्ठा, सुरी मंत्रसायं 04:14 बजेकेवलज्ञानुतोपत्ती, समवशरण, रचना, गणधर पीठ पर विराजित मुनिश्री मंगल देशना, ज्ञान कल्याणक पूजन सायं 07 बजे मंगल आरती सायं 7:30 बजे शास्त्र सभा (प्रतिष्ठाचार्य द्वारा)
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
