डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे को महामुनिराज को डॉक्टर शिव मुनि महाराज श्री के 84 वे जन्मदिवस पर शाकाहार रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

धर्म

डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे को महामुनिराज को डॉक्टर शिव मुनि महाराज श्री के 84 वे जन्मदिवस पर शाकाहार रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

  सूरत 

जैन श्वेतांबर स्थानकवासी संघ के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य आत्मध्यानी महामुनिराज डॉ.शिव मुनि महाराज का 84वा जन्म दिवस “ प्रकाशोत्सव “ के रूप में सूरत (गुजरात) में 17/ 18सितम्बर को मनाया गया। !

 

 

 

इस अवसर पर श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ ! इस विशाल अधिवेशन में संपूर्ण भारत वर्ष से 500 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए थे !              

 

 

 इस विशाल पावन समारोह मे दिगंबर जैन समाज के सुश्रावक शाकाहार. जीव दया.अहिंसा के प्रणेता पुनाके डॉ कल्याण गंगवाल को “श्रावक शिरोमणि : शाकाहार रत्न “ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ! यह सम्मान आचार्य डॉ शिव मुनिश्री के पावन करकमलों द्वारा प्रदान किया गया !! उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा सरकार के प्रचार प्रसार में कार्य करने एवं जीव दया परोपकार के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाने हेतु प्रदान किया गया।

 

 

       

 

 यह रहे मौजूद 

इन मांगलिक पलो में कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष श्री अतुल जैन. स्वागताध्यक्ष श्री सुरेशज लूणावत.श्री सुभाष ओसवाल श्री अशोकज मेहता. श्री जयंतीलाल कुकड़ा. श्री अशोक पगारिया और कांफ्रेंस के महामंत्री डॉ अमित राय जैन!! ने मौजूद रहे।

 

 

 

     यह सम्मान अहिंसा अभियान का गौरव है डॉक्टर गंगवाल 

 पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांतडॉ गंगवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं बल्कि शाकाहार/जीवदया/ अहिंसा अभियान का गौरव है ! पिछले 55 साल से जो काम मैं करता रहा वही कार्य मेरे अंतिम क्षणों तक मैं करता रहूँ यही आशीर्वाद प्रभु मुझे दे ! 

 

 

 

 उन्होंने कहा जीवन के 81 साल पूरे हो चुके अब उर्वरित जीवन भी भगवान महावीर के संदेश जन मानस तक पहुँचाने में व्यतीत हो यही कामना करता हूँ !!

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *