*श्री राकेश मडिया, श्री अखिलेश मेडतवाल एवं श्री नरेंद्र काला के नेतृत्व में सकल दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाज के 6 सदस्यों पर लगाए गए कथित झूठे आरोपों के संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग रखी।*
रामगंजमंडी — आज कोटा स्थित कैंप कार्यालय में सकल दिगंबर जैन समाज, रामगंजमंडी के प्रतिनिधि मंडल ने बीजेपी शहर (कोटा) अध्यक्ष श्री राकेश मडिया, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रामगंजमंडी श्री अखिलेश मेडतवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेंद्र काला के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद महोदयश्री ओम बिड़ला से भेंट की।
*प्रतिनिधि मंडल ने नमन जी रावका द्वारा जीर्णोद्धार कार्य में असहमति प्रकट करते हुए प्रस्तुत ज्ञापन (परिवाद) के संदर्भ में 6 गणमान्य सदस्यों पर लगाए गए कथित झूठे आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा श्री बिड़ला से निष्पक्ष जांच एवं न्यायोचित निस्तारण की मांग की।*

श्री ओम बिड़ला ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुना और मामले में सकारात्मक एवं निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस दौरान धर्मेंद्र लुहाड़िया के साथ समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।* सभी ने एकजुट होकर अपनी बात रखी और न्यायपूर्ण निर्णय की अपेक्षा व्यक्त की।

*आपको बता दें कि समाज के 6 सदस्यों पर लगाए गए आरोपों के कारण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।* इस विषय को लेकर समाज उग्र प्रदर्शन करते हुए न्यायालय में ज्ञापन भी प्रस्तुत कर चुका है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठा चुका है। उनका कहना है कि ये सभी 6 सदस्य समाज में सक्रिय रहकर तन-मन-धन से सेवा करते आए हैं, और उन पर लगाए गए आरोप मिथ्या एवं दोषपूर्ण हैं।
