धामनोद में जैन समाज की गौरव प्राचीन साध्वी शिरोमणि गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी की 71 वे संयम दिवस हीरक के रूप में मनाया गया **
धामनोद// धार से दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट*
धामनोद में जैन समाज की सर्वोच्च गणिनी शिरोमणि ज्ञान मती माताजी के संयम दिवस के 71 वर्ष होने पर समाज जनों ने मंदिर जी अभिषेक कर शांतिधारा की व माताजी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई माताजी के चरणों में अर्ध समर्पित किया गया समाज सेवी प्रीति जैन व सुरक्षा जैन ने पीयूष जैन ने बहुत सुंदर आवाज में बोलकर अर्ध समर्पित करवाया
इस दौरान प्रीति पीयूष जैन ने अपनी भावांजलि में प्राचीन साध्वी गणिनी ज्ञान मती माताजी के बारे कहा कि माताजी जैन समाज की धरोहर जिन्होंने अपने ज्ञान से ज्ञान जैन समाज को दिया जो धर्म की अलख जगाई तीर्थों की रक्षा की व उनको जीवंतता प्रदान की जो ऐतिहासिक हे इस अवसर दीपक प्रधान ने कहा कि हम लोगों का पुण्य का उदय आया जब अयोध्या की पावन भूमि पर जाने का स्वर्णिम अवसर आया माताजी सुदृढ़ जी की मम्मी मधु जी सराफ थी उनकी दीक्षा देखने का पुण्य अवसर आया जब माताजी ने अपने हाथों से दीक्षा प्रदान की जब माताजी से मिले आशीर्वाद मिला ओर प्रमुख चन्दना मति माताजी का भी आशीर्वाद व बाल ब्रह्मचारी स्वामी जी रविन्द्र कीर्ति जी से आशीर्वाद लिया

अयोध्या की व्यवस्था इतनी जोरदार हे अयोध्या तीर्थ में आदरणीय डॉ जीवन प्रकाश जी का भी आशीर्वाद मिलता हे अयोध्या की गतिविधियों से अवगत कराते हे इस अवसर सुरेशचंद जैन अनिल जैन अजय जैन राजेश जैन सुनील जैन डॉ प्रकाश कियावत जिनेंद्र जैन नरेंद्र महान राकेश जैन दीपांशु जैन पंडित नितिन जैन कांता बड़कुल मीना जैन उषा जैन शोभा जैन किरण बाई जैन भी थी कार्यक्रम का संचालन दीपक प्रधान ने किया
