विमल भरत विराग अतिथि भवन का शिलान्यास आर्यिका विकाम्या श्री व विगुंजन श्री माताजी के पावन सान्निध्य में हुआ
लोहारिया |
श्री अनेकांत गोमटगिरी बाहुबली अतिक्षय क्षेत्र में आर्यिका 105विकाम्या श्री व विगुंजन श्री माताजी के पावन सान्निध्य में श्री विमल भरत विराग वातानुकूलित अतिथि भवन का शिलान्यास श्रेष्ठी सोमेश्वरीअशोक मगनलाल बोहरा, डॉ. सोहनलाल के मार्गदर्शन व पंडित विनोदशास्त्री ने ट्रस्ट और समाज के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।
महामंत्री बदामीलाल वोरा ने बताया कि इस शिलान्यास में स्वर्ण शिलादाता समाजअध्यक्ष प्रकाश बंसतलाल बोहरा, वैद्य दिनेश कुमार जवेरचंद, रजावतशैलेंद्र कुमार कन्हैयालाल, नायक आशीष कुमार नथमल, नश्नावत राजेंद्र कुमार गौतम, कोठारी पवन कुमार बदीचंद, वोरा बदामीलाल सुंदरलालपरिवार, स्वर्ण ईंट, चांदी की ईंट और तांबे की ईंट रखने का सौभाग्यसमाजजनों प्राप्त किया। पूर्व में सुशील देवचंद नश्नावत, अजीतलक्ष्मीचंद नश्नावत, कल्पेश रमणलाल नश्नावत ने ध्वजारोहण का सौभाग्य प्राप्त किया विकाम्या श्री माताजी ने प्रवचन में बताया किलोहारिया में 21 फीट उत्तंग बाहुबली भगवान की मूर्ति प्रदेश में एक ही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
