महावीर भगवान की शांति धारा और अभिषेक के बाद निकाली भव्य रथयात्रा
जुरहरा,
अहिंसा धर्म के प्रवर्तक जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर जुरहरा जैन मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती की पर 28 व 29 मार्च को जैन समाज की महिलाओं द्वारा श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर तथा नेमिश्वर धाम मंदिर पर दिगंबर जैन मंदिर पर बधाई गीत गाए गए तथा 30 मार्च को सुबह प्रभात फेरी तथा पूजन अभिषेक, विधान आदि किया गया तथा उसके बाद श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से विशाल रथयात्रा निकाली गई रथयात्रा में बैंड बाजों के साथ ध्वज पताका, महिला मंडल, युवा मंडल , पुरुषों ने भाग लिया जोकि हनुमान चौक, पुराना रामलीला मैदान, मुख्य बाजार, कलाकार मोहल्ला, बस स्टैंड से होते हुए नेमिश्वर धाम मंदिर पर पहुंची भगवान महावीर की रथ यात्रा का बाजारों में कई जगह स्वागत हुआ

नेमिश्वर धाम मंदिर पहुंचने पर वहां भगवान महावीर का अभिषेक और पूजन आदि क्रियाएं विधि विधान से की गई रथ यात्रा में सौधर्म इंद्र का सौभाग्य सुबोध जैन दिल्ली वाले, कुबेर इंद्र का सौभाग्य संदीप जैन तथा ईशान का सौभाग्य महेंद्र जैन, इंद्राणियों का सौभाग्य महेश जैन अरिहंत जैन, रमेश जैन पंकज जैन को प्राप्त हुआ शाम को भगवान महावीर की महाआरती व पालना झुलाई का कार्यक्रम किया जाएगा तथा रात्रि में अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान धार्मिक द्वारा सामाजिक नाटिका मंचन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए जाएंगे कार्यक्रम का संचालन मोर मुकुट जैन ने किया
तरुण जैन जुरहरा की रिपोर्ट
