*महावीर जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट———- 30 मार्च 2026 महावीर जयंती के पावन उपलक्ष में आज प्रातः आदिनाथ मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसियाजी, भगवान महावीर संमवशरण मंदिर में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया।
अभिषेक के पश्चात भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ विशाल शोभायात्रा नगर भमण में निकली। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने “भगवान महावीर स्वामी की जय” के जयघोष के साथ गरबा नृत्य करते हुए जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज लहराते हुए नया बाजार मोहल्ला होते हुए भगवान महावीर समशरण मंदिर पहुंचकर भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः सुखोदय तीर्थ नसिया जी पहुंची, जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया। भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर का अनावरण पिंडारमियां शशिकांत मोतीलाल कलिजरा निवासी द्वारा किया गया अभिषेक के बाद बड़े ही भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के बीच भगवान महावीर स्वामी की पूजन एवं अष्टद्रव्य की थाल सजाकर ,नृत्य ज्ञान करते हुए पूजन की गई विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। मनीषा नानावटी, कुसुमलता नानावटी के दिशा निर्देशन में जैन पाठशाला के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ,
कार्यक्रम में महाआरती पिंडरमिया राजेंद्र, प्रकाश कांतिलाल, एवं पालना झूलन प्रथम सौभाग्य गीतांश विपुल संजय रमेश चंद्र गांधी दिनेश कांतिलाल को लाभ प्राप्त हुआ, संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी का सम्मान किया गया।
जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी, ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए स्वादिष्ट स्नेहभोज का आयोजन किया गया।
