सकल वैश्य समाज के तत्त्वाधान में तीन दिवसीय आयोजन के साथ मनाई जाएगी महावीर जयंती सर्वधर्म समभाव का एक अलौकिक उदाहरण प्रस्तुत 

धर्म

सकल वैश्य समाज के तत्त्वाधान में तीन दिवसीय आयोजन के साथ मनाई जाएगी महावीर जयंती सर्वधर्म समभाव का एक अलौकिक उदाहरण होगा प्रस्तुत 

खानपुर चांदखेड़ी

दिनांक 26-03-2026 को सकल जैन समाज चांदखेड़ी की एक बैठक चन्द्रौदय तीर्थ चांदखेड़ी रायल रेजिडेंसी में सम्पन्न हुई।

 

 

जिसमें भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव तीन दिवसीय आयोजन कर मनाने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन सोशल ग्रुप के योगेश जैन व जैन समाज के महामंत्री हुकम जैन ने बताया की 28 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता मरुदेवी महिला मंडल द्वारा,फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता आचार्य श्री विद्यासागर पाठशाला द्वारा व धार्मिक तम्बोला दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जायेगा उक्त कार्यक्रमों के प्रभारी है श्रीमती सीमा जैन (कागला),स्नेहलता जैन(कागला),रुचु जैन,नेहा जैन,रेखा जैन(कोठी),उपासना जैन (भाल) व अंकिता जैन रहेंगे।

 

 

29 मार्च को अहिंसा वाहन रेली सांय 6.30 बजे फव्वारा चोराहे से चांदखेड़ी तक निकाली जाएगी प्रभारी अनिल जैन,महावीर जैन,पियुष जैन,विनित जैन व प्रशान्त जैन को नियुक्त किया गया।

 

 

सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप जैन ने बताया कि30 मार्च को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री अनिल जैन एवं चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका होंगे।

 

 

 

30 मार्च को श्रीजी की भव्य शोभायात्रा श्री मुनिसुव्रतनाथ दि.जैन मन्दिर बडा बाजार खानपुर से चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी तक निकाली जायेगी जिसमें निम्न आकर्षण बच्चों द्वारा लेजियम बेण्ड प्रदर्शन, महिला जय घोष,श्रीजी की पालकी व सकल वैश्य समाज की उपस्थिति रहेंगे।

 

 

शोभायात्रा की विशेष बात 

  भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर निकाली जाएगी जिसमें सकल वैश्य समाज उपस्थित रहेगा जो सर्वधर्म समभाव धर्मनिरपेक्षता एकता का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

शोभायात्रा चांदखेड़ी पहुंचेगी जहां श्रीजी का अभिषेक एवम शान्तिधारा होगी। इस बेला में वात्सल्य भोज भी आयोजित होगा। 

 

संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर पाठशाला,मरुदेवी महिला मंडल, महिला परिषद व महिला महासमिति चांदखेड़ी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में भगवान के जन्मकल्याण की खुशी मनाते हुए भगवान को पालना झुलाया जाएगा। उसके साथ ही भव्यता के साथ तीन दिवसीय महामहोत्सव का समापन होगा।

   प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *