वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागर जी महाराज जी की जन्मभूमी कोसमा ग्राम ( जलेसर) को अब भारत सरकार की तरफ से भी आदर्श ग्राम के रूप मे होगा शीघ्र चयन- केन्द्रीय कानून मन्त्री श्री एस पी सिंह बघेल
कोसमा, दि.19 मार्च 2022,
सर्वान्गभूषण आचार्य चैत्यसागर महाराज के सानिध्य मे आयोजित सिद्ध चक्र विधान के समापन पर के अवसर पर आयोजित विशाल सभा को सम्बोधित करते हुये भारत सरकार के केन्द्रीय कानून मन्त्री श्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि सर्वान्गभूषण आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ससंघ की पावन प्रेरणा से देश के वर्तमान के सर्वोच्च आचार्य में से एक वात्सल्य रत्नाकर विमलसागर जी जी के जन्म भूमी कोसमा ग्राम में भारत कि जैन समाज ने सरकार को भी पीछे छोड अकेले अपने दम पर वो कर दिखाया है जो कि पूरे भारत के लीये आदर्श है! उन्होंने कहा कि आगामी सत्र मे वे इस ग्राम को प्रधानमन्त्री योजना के आदर्श ग्राम मे चयनित करवायेंगे!
उन्होंने जैन समाज के द्रारा चलायी जा रही सभी योजनाओं की सराहना की! इससे पूर्व जलेसर के स्थानीय विधायक एवं नगर परिषद के चेयरमैन ने भी लगभग 30 लाख की राशी विकास कार्य हेतु कोसमा ग्राम के लीये घोषणा की!
आचार्य विमलसागर जी की जन्मभूमि कोई सामान्य भूमि नही चैत्यसाग़र जी
इस अवसर पर आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ने बोलते हुये कहा कि उनके गुरु आचार्य विमलसागर जी की जन्म भूमी कोई सामान्य भूमी नहीं है, वह तो एक अतिशय क्षेत्र है और जहां एक भी जैन नहीं है वहां पूरा कोसमा ग्राम विमलसागर जी का भक्त है!

उन्होने बताया कि ग्रामवासी के सर्वागीण विकास के लिये जैन समाज के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण व कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र गांव मे चालू हो चुका है। और अगर पूज्य गुरुदेव की क्रपा बरसती रही तो समाज के सहयोग से एक विद्यालय व विश्वविद्यालय का भी शीघ्र निर्माण यहां कराया जायेगा।


संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
