समाजसेवी भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व श्री माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर किया गया शरबत एवं ठंडाई वितरण एवम दी गई श्रद्धांजली 

धर्म

समाजसेवी भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व श्री माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर किया गया शरबत एवं ठंडाई वितरण एवम दी गई श्रद्धांजली

रामगंजमंडी

उदारमना व्यक्तित्व भामाशाह श्रेष्ठी स्वर्गीय श्री माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजली अर्पित की गई। हर वर्ष की भाती उनके पुत्र श्री महेश कटारिया शंकरलाल माणकचन्द के सौजन्य से शरबत एवं ठंडाई का वितरण किया गया। जिसमें ग्रैन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंजमंडी समस्त व्यापारी एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों का एवं नगर के समाज बंधुओ का सहयोग रहा।

 

सर्वप्रथम काका साहब के चित्र के समक्ष उनके परिवार के पुत्र श्री महेश कटारिया, एवं समस्त पर कटारिया परिवार एवं मौजूद भारत विकास परिषद के सदस्य, ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य व्यापारी बंधु समाजसेवी एवं पद्मावती महिला मंडल की सदस्या मौजूद रही। पद्मावती ग्रुप की सभी सदस्यों ने काका साहब के चित्र के समक्ष माला अर्पण कर उन्हें सच्ची विनयांजली दी।

इसी क्रम में भारत विकास परिषद के श्री प्रकाश धारीवाल ने काका साहब की स्मृति को याद करते हुए कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा उनके संस्कारों का प्रभाव उनके पुत्र में परिलक्षित होता। इस अवसर पर श्री संजय पतीरा ने कहा काका साहब का जीवन आदर्श जीवन रहा उनके संस्कारों का ही प्रभाव है की उनके पुत्र श्री महेश कटारिया एवम परिवार प्रतिवर्ष एक नेक कार्य करते हैं उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार द्वारा नेत्र शिविर आयोजित किया गया था।उन्होंने कहा परिवार की सरलता इस बात से दिखती है की परिवार व्यापार संघ समाज एवम भारत विकास परिषद से सहयोग लेकर प्रत्येक कार्य करता है काका साहब वरद हस्त नगर एवम परिवार पर है।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी श्री राजकुमार बोथरा ने भी अपनी और से श्रद्धांजली अर्पित की और कहा कि मैं कभी उन्हें भूल नहीं सकता।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक जैन लुहाड़िया ने किया उन्होंने कहा कि काका साहब का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। सभी ने पहुंचकर उन्हें नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *