प्रणम्य सागर महाराज का 10 वर्षों के बाद होगा सिंगोली नगर आगमन पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया

धर्म

प्रणम्य सागर महाराज का 10 वर्षों के बाद होगा सिंगोली नगर आगमन पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया
सिंगोली।
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज का सिंगोली नगर में 10 वर्षों के बाद दिनांक 29 मार्च 2026 को भव्य आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर संपूर्ण सिंगोली नगर में ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत में उत्साह का वातावरण है।

 

 

जानकारी देते हुए सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने बताया
कि परम पूज्य मुनि श्री का नगर आगमन नगर में एक उत्साह और खुशी का वातावरण उत्पन्न कर रहा है जिसको लेकर सिंगोली नगर ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत हर्षित है साथ ही राजस्थान से सटा हाडोती प्रदेश भी इसको लेकर काफी उत्साहित है। हमारा 10 वर्षों का इंतजार अब पूर्ण होने जा रहा है जो किसी साअतिशय पुण्य से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण मेवाड़ प्रांत एवं सिंगोली नगर 10 वर्षों से गुरुदेव की आगमन की बाट जो रहा था जो अब पूर्णता की ओर है। उनके आगमन को लेकर संपूर्ण सिंगोली नगर में एक उत्साह का वातावरण है संपूर्ण नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह-जगह तोरण द्वार लगे हुए हैं एवं विशेष साथ ही विशेष सजावट की गई। गुरुदेव के आगमन को लेकर जैसा उत्साह इस बार देखा जा रहा है वह अपने आप में अभूतपूर्व है। नगर की तैयारी को देखकर ऐसा लगता है कि गुरुदेव का नगर आगमन बहुत ही ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम होने वाला है। संपूर्ण भारतवर्ष की निगाहें सिंगोली नगर पर टिकी हुई है।

जानकारी देते हुए सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने बताया
बताया कि गुरुदेव का आगमन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई गई इंद्र नगरी से होगा यहां से गुरुदेव को नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ले जाया जाएगा गुरुदेव की आगमन को लेकर जो शोभा यात्रा निकाली जा रही है वह बहुत ही अभूतपूर्व होगी जिसमें घोड़ी बग्गिया ढोल नगाड़े मस्के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे पुरुष वर्ग एवं युवा वर्ग काफी उत्साह से लबरेज हैं और भक्ति नृत्य करते हुए चलेंगे निश्चित रूप से वह दृश्य बहुत ही पावन होगा जब गुरुदेव का आगमन होगा चारों ओर जैन धर्म की जय जयकार की गुंज सुनाई देगी आचार्य श्री की जय जय कर सुनाई देगी निश्चित रूप से जिन धर्म की ध्वजा अपने आप में पुलकित एवं शोभायमान होगी। जगह-जगह गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया जाएगा मंगल आरती की जाएगी एवं उनकी अगवानी की जाएगी इसी के साथ एक प्रमुख स्थान पर 50 से अधिक विशेष थाल में गुरुदेव का मंगल पद प्रक्षालन किया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा।

सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने बताया कि दिनांक 30 मार्च 2026 को श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती के रूप में मनाया जाएगा जो परम पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में ही संपन्न होगा जिसको लेकर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भव्य महोत्सव में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें समस्त सिंगोली समाज अपनी सहभागिता देगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंगोली नगर में संपूर्ण सिंगोली नगर का स्नेह भोज आयोजित होगा जो एक एकता का पर्याय बनेगा इसी के साथ रात्रि बेला में भव्य भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि परम पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में दिनांक 2 अप्रैल 2026 से नगर में भव्य एवम अभूतपूर्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आहूत होगा जो अपने आप में अभूतपूर्व होगा जिस मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है उसकी प्रेरणा भी परम पूज्य गुरुदेव के द्वारा ही प्रदान की गई थी इस मंदिर के निर्माण की आधारशिला विगत 10 वर्ष पूर्व रखी गई थी जो अब पूर्णता की और है जिसको लेकर संपूर्ण सिंगोली नगर ही नहीं मेवाड़ प्रांत ही नहीं संपूर्ण हाडोती भी उत्साहित है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *