श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल के साथ समाजबंधुओं ने की उपाध्याय श्री विकसंतसागरजी महाराज की मंगल अगवानी
मदनगंज-किशनगढ़।
समाधि सम्राट आचार्य विरागसागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य एवं परम पूज्य पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य उपाध्याय विकसंत सागरजी महाराज (ससंघ) ने रविवार को मार्बल नगरी में मंगल प्रवेश किया। सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने उनकी अगवानी की।
शनिवार को दोपहर में ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली से विहार कर प्रेसीडेंसी स्कूल गेगल में रात्रि विश्राम करने के बाद प्रातः प्रेसीडेंसी स्कूल से विहार कर उपाध्याय श्री विकसंतसागरजी महाराज पूज्य श्रमण मुनि श्री आचारसागर जी पूज्य क्षुल्लक श्री विश्वसंत सागर जी पूज्य क्षुल्लिका विश्वनेहा श्री माताजी पूज्य क्षुल्लिका विकसित श्री माताजी (5 पिच्छीका) ने रविवार सुबह मार्बल नगरी में प्रवेश किया।

उपमंत्री राजेश पांडया ने बताया कि डाक बंगले पर समाज के लोगों ने उनकी अगवानी कर आशीर्वाद लिया। उन्हें बैंड बजे के साथ जुलूस के रूप में श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर लाया गया मुनि ससंघ ने भगवान के दर्शन किए एवं विश्व शांति के लिए शांतिधारा का वाचन किया। बाद में उन्हें जुलूस के रूप में मुख्य चौराहा होते हुए सिटी रोड स्थित चन्द्रप्रभ मंदिर के दर्शन के पश्चात किशनगढ़ में पूर्व में विराजमान पूज्य ऐलक श्री क्षीर सागर जी महाराज ने अगवानी की तत्पश्चात श्री आदिनाथ मंदिर के दर्शन कर जुलूस जैन भवन पहुंचा।
प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि जैन भवन में जुलूस पहुंचते ही धर्म सभा आयोजित की गई धर्म सभा में आरके मार्बल के अशोक कुमार पाटनी, श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल एवं आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल ने ससंघ का महावीर जयंती तक प्रवास किशनगढ़ में करने का आग्रह किया श्री ससंघ ने सभी को मंगलमय आशीर्वाद दिया। मंगल प्रवेश के दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने ससंघ के पाद प्रक्षालन कर आरती की एवं आशीर्वाद लिया। ससंघ अभी अल्प प्रवास के दौरान सिटी रोड स्थित जैन भवन में विराजमान है।
जैन भवन में प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे प्रवचन व सायं 7:00 गुरु भक्ति होगी।इस दौरान मयंक बड़जात्या, राहुल गंगवाल, राजेश पहाड़िया, हेमंत छाबड़ा, मुकुल काला, बाबू गदिया, कैलाश पाटनी, पदम गंगवाल, धर्मेंद्र पाटनी, मांगीलाल झांझरी, निर्मल कुमार पाटौदी, पारसमल पांडया, विकास गंगवाल, इंद्रचंद पाटनी, कमल रावका, विकास पाटनी, कमल बैंद आदि मौजूद थे।
मंच संचालन सुभाष बड़जात्या ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
