सिंगोली पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव हेतु जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रण सभी ने स्वीकृति प्रदान की
सिंगोली
तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजौलिया पार्श्वनाथ जी पहुँचकर भीलवाड़ा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामलाल जाट, बेगूं विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ डेयरी चेयरमैन एवं बड़ीसादड़ी
विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री बद्रीलाल जाट तथा पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर श्री कन्हैयालाल धाकड़ को अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में सिंगोली में 2 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सिंगोली समाज के संरक्षक श्री पारस हरसोरा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष श्री भरत मोटानाक, बेगूं-रावतभाटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री पारस ठग (बोराव), जिला परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री अभिषेक ठग (बोराव), बोराव सरपंच एवं प्रशासक श्री अनुराग ठग, श्री धीरज ठोला (सिंगोली), श्री चांदमल सेठिया (बिजौलिया) एवं श्री राहुल जी सेठिया (बिजौलिया) उपस्थित रहे।

सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव में उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
