फागी कस्बे में ग्रीष्मकालीन वाचना में एक माह तक धर्म की प्रभावना बढ़ाने के बाद भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी ससंघ का हुआ भव्य मंगल विहार धर्म का पालन करने से जीवन में सुख और शांति मिलने के साथ ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है आर्यिकाविज्ञमति माताजी*
फागी फागी कस्बे के पार्श्वनाथ चैत्यालय में ग्रीष्मकालीन वाचना में एक माह तक धर्म की प्रभावना बढ़ाने के बाद भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी सससंघ का जयकारो के साथ माधोराजपुरा के लिए भव्य विहार हुआ।
जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया की उक्त आर्यिका संघ ने ग्रीष्म कालीन वाचना में फागी कस्बे में विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित करवाकर ज्ञान की गंगा बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं को संस्कारित किया, कार्यक्रम में धर्म रक्षक जैन पाठशाला के संयोजक निखिल जैन ने बताया कि संघ के पावन सानिध्य में धर्म रक्षक पाठशाला के तत्वाधान में सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से ऐतिहासिक धार्मिक शिक्षण संस्कार शिविर लगाकर धर्म की भव्य प्रभावना बढाई, कार्यक्रम में गणिनी आर्यिका पट् विज्ञमति मताजी ने विहार के दौरान सभी श्रावक श्राविकाओं मंगलमय आशीर्वाद देते हुए अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हुए दूसरों की मदद करने और सत्य, असत्य, ब्रह्मचर्य, तथा अपरिग्रह जैसे नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया, और कहा कि धर्म का पालन करने से जीवन में सुख और शांति मिलती है तथा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा एवं मंत्री कमलेश चौधरी ने बताया कि उक्त संघ में भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विशुद्धमति माताजी, पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी, आर्यिका105 विजित मति माताजी, आर्यिका105 विक्रश मति माताजी, आर्यिका105 विदर्श मति माताजी, क्षुल्लिका105 विपुलमति माताजी, क्षुल्लिका 105विश्रुत मति माताजी, तथा संघस्थ प्रियंका दीदी, अदिति दीदी, सुमन दीदी सहित सारे संघ को जयकारों के साथ सकल जैन समाज फागी ने एक माह के प्रवास के बाद आज प्रातः कालीन बेला में अश्रुपूरित नम आंखों से विदाई देकर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया,

कार्यक्रम में फागी पंचायत के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा ने बताया कि उक्त संघ माधोराजपुरा से निवाई, शिवाड़ होता हुआ सवाई माधोपुर पहुंचेगा जहां पर 56 वां पावन चातुर्मास 2025 का कलश स्थापित कर धर्म की प्रभावना बढ़ायेगा ।कार्यक्रम में समाज सेवी सोहनलाल झंडा, कैलाश कलवाड़ा,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, पवन वेद माधोराजपुरा ,राजेश कंदोई माधोराजपुरा, शिखर चंद मोदी, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा , कैलाश कडीला , प्रेमचंद कठमाना, अनिल कठमाना,नीरज झंडा, ताराचंद गोकुलपुरा, शैलेंद्र कलवाड़ा, सुनील मोदी, मनीष गोधा ,एवं महिला मंडल की प्रेम देवी पंसारी, कैलासी देवी चौधरी, सुशीला बावड़ी ,पर्यूषणा झंडा, शोभा झंडा ,ममता बावड़ी, सुनीता मोदी, सोनाली झंडा, सुनीता कठमाना, संजू गर्ग, रुचि गोधा, रेखा कठमाना, बीना झंडा एवं नैना गर्ग,सहित श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।
13 जून की माताजी संघ की आहारचर्या माधोराजपुरा में हुई 14 जून के प्रातः बेला में माताजी का मंगल विहार माधोराजपुरा से सोढानी फॉर्म हाउस, डाबीच 11km के लिए होगा एवम आहारचर्या भी यहीं होगी
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



