निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज ने दादा गुरुदेव ज्ञानसागर महाराज की समाधि स्थल को नमन करते हुए कहा कि दर्शन कर अद्भुत दर्शन की अनुभूति हुई

धर्म

निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज ने दादा गुरुदेव ज्ञानसागर महाराज की समाधि स्थल को नमन करते हुए कहा कि दर्शन कर अद्भुत दर्शन की अनुभूति हुई
नसीराबाद
नसीराबाद राजस्थान जिला अजमेर में ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ।
उन्होंने दादा गुरुदेव आचार्य भगवन 108ज्ञानसागर जी महाराज की समाधिस्थली एवम आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की आचार्य पदस्थली भूमि को नमन किया।इससे पूर्व स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने मुनि संघ की भव्य अगवानी की।

 

 

जब ज्येष्ठ मुनिश्री 108 योग सागर जी महाराज ने संघ सहित दादा गुरुदेव आचार्य ज्ञान सागर समाधि स्थल के दर्शन उसके उपरांत भाव प्रकट करते हुए कहा की समाधि स्थली के दर्शन कर अद्भुत दर्शन की अनुभूति हुई।


श्री विजय जैन ने बताया की मुनि श्री ने कुंडलपुर से राजस्थान की ओर विहार किया तब उनका लक्ष्य नसीराबाद दादा गुरुदेव आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज समाधि स्थल ओर अजमेर के आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा स्थली के दर्शन के भाव लेकर राजस्थान में प्रवेश किया इसमें उनका नसीराबाद का लक्ष्य पूर्ण हुआ। यह उद्गार मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में व्यक्त किए।

 

महाराज श्री संघ सहित आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज समाधि स्थल से मुख्य बाजार होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे।

मनि संघ का जगह-जगह पद प्रक्षालन मंगल आरती करते हुए मंगल आगवानी की महाराज श्री का अभी कुछ दिन यहां प्रवास रहने की संभावना है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *