मुनि श्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में रक्षाबंधन पर्व पर 220 परिवार समर्पित करेंगे डेढ़ लाख श्रीफल

धर्म

मुनि श्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में रक्षाबंधन पर्व पर 220 परिवार समर्पित करेंगे डेढ़ लाख श्रीफल
आगरा
रक्षाबंधन पर्व का महत्व जैन दर्शन में भी काफी विस्तृत है इस दिन 700 मुनिराजो का उपसर्ग भी दूर हुआ था एवं श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया जाता है।

 

 

 

 

एमडी जैन हरी पर्वत पर यह अभूतपूर्व आयोजन होगा जिसमें 220 परिवार 700 700 श्रीफल अर्पित करेंगे जो लगभग डेढ़ लाख श्रीफल होंगे श्री मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर यह दृश्य भव्य एवं अनुपम होगा। इसके लिए सभी परिवारजन सवेरे 6:30 बजे ही मंदिर की में उपस्थित हो जाएंगे लगभग 100 से अधिक वॉलिंटियर सफेद वस्त्र में रहकर इस व्यवस्था को संभालेंगे।

 

जब से पूज्य गुरुदेव का वर्षा योग आगरा में शुरू हुआ है तब से आगरा नगर ताज नगरी की बजाय अब धर्मनगर के रूप में जाने जाने लगा है। रक्षाबंधन पर्व पर आगरा नगर एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *