मुनि संघ का रिद्धि सिद्धि नगर में मंगल प्रवेश-

धर्म

मुनि संघ का रिद्धि सिद्धि नगर में मंगल प्रवेश-
कोटा,
11 दिसंबर,आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108नीरज सागर एवं मुनिश्री 108 निर्मद सागर महाराज का मंगल प्रवेश रिद्धि सिद्धि नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सांय सवा पांच बजे हुआ।विज्ञान नगर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र गोधा ने बताया कि बुधवार को दोपहर केशोरायपाटन से डेढ़ बजे मुनि संघ का मंगल विहार हुआ। रिद्धि सिद्धि नगर पहुंचने पर बैंड बाजों के साथ मुनिसंघ की भव्य आगवानी की गई।मार्ग में जगह जगह रंगोलियाँ सजाई गई और सजे स्वागतद्वार पर मुनि संघ के पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई।

 

 

सकल दिगम्बर जैन के अध्यक्ष विमल नान्ता ने बताया कि माइल स्टोन एवं पार्श्वनाथ निलय होते हुए मुनिसंघ रिद्धि सिद्धि नगर पहुँचा।जहाँ रजत वेदिका पर विराजित भगवान चन्द्रप्रभु के दर्शन किए। मंत्री पारस बज ने बताया उसके उपरांत मुनिसंघ की आरती की गई।गुरुवार को प्रातः साढ़े 8 बजे रिद्धि सिद्धि नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी पूजन एवं मुनिद्वय के प्रवचन होंगे।यहीं आहारचर्या संपन्न होगी।
विहार के दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता,प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ,मनोज जैसवाल,वीरेन्द्र आदिनाथ,अशोक शाह,विनोद जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

युगल मुनिराज के दर्शन करने और उनकी दिव्य देशना सुनने को लेकर श्रद्धालुओं ने अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है।
मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *