भामाशाह बडजात्या परिवार आगरा लोकोदय तीर्थ हेतु 1/4 बीघा भूमि दान दी
आगरा
निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवं मंगल आशीष से अनेक तीर्थो का कायाकल्प हुआ है सचमुच उनके लिए जितना कहा जाए जितना लिखा जाए कम होगा
इतना ही नहीं पूज्य गुरुदेव का चातुर्मास आगरा की धरा पर सम्पन्न हुआ है पहले तो इस नगर को ताज की नगरी के रूप मे जाना जाता था अब इसे धर्म नगरी के रूप मे जाने जाने लग गया है

अब यहाँ गुरुदेव के पावन आशीर्वाद एवम प्रेरणा से लोकोदय तीर्थ का निर्माण हो रहा है जो आने वाले समय मे ताज को टक्कर देता दिखाई देगा इसमे सहयोग देने हेतु भामाशाहों की कतार सी लगी हुयी है
इतना ही नहीं गुरुदेव चरण रज आशीष मिल जाती है वह अपने आप को धन्य मान लेता है एसा ही क्षण सोमवार की अनुपम बेला मे देखने को मिला जब पूज्य गुरुदेव मोती कटरा मे सोमवार को आगमन हुआ और मंगल प्रवचन के उपरान्त आहारचर्या का पुण्य लाभ मोतीकटरा दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष पवनकुमार बडजात्या परिवार को मिला












श्री हीरालाल पवनकुमार बडजात्या कमल ज्वेलर्स आगरा परिवार को जब पूज्य गुरुदेव की चरण वंदना आहारचर्या का पुण्य लाभ मिला और आहारचर्या उपरांत यह परिवार भाव विभोर हो उठा गदगद हो गया




भामाशाह परिवार द्वारा लोकोदय तीर्थ हेतु 1/4 बीघा भूमितीर्थ के लिए प्रदान की यह भामाशाह परिवार संत सेवा समाज सेवा सदा सक्रिय रहता है उनका भाव भीना स्वागत किया और उनके पुण्य की अंनंत अनुमोदन की गयी
निश्चित रूप से पुण्य से कमाया पुण्य मे लगाया और अपनी चंचला का सदुपयोग किया
इनके मन से यही भाव निकल रहे थे
गुरु तेरे चरणों मे सर को झुका लिया है
जमी पर खडे आसमा को पा लिया है
धन्य है ऐसे दानवीर भामाशाह कोटि कोटि अनुमोदना
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
