पावागिरी जी ऊन सिद्ध क्षेत्र का 20 वा वार्षिक मेला का आयोजन ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ धामनोद// से दीपक प्रधान की रिपोर्ट 

धर्म

 पावागिरी जी ऊन सिद्ध क्षेत्र का 20 वा वार्षिक मेला का आयोजन ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ धामनोद// से दीपक प्रधान की रिपोर्ट 

पावागिरी जी ऊन

पावागिरी जी ऊन हर वर्ष के मुताबिक इस वर्ष भी पावागिरी जी ऊन सिद्ध क्षेत्र का 20 वा वार्षिक मेला और आध्यात्मिक रंगों की होली और वार्षिक मेले का आयोजन 6 मार्च को ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ वार्षिक मेले को 20 वर्ष हो गए जो समस्त निमाड़ मालवा के निवासियों का महत्व पूर्ण उत्सव है, इस वर्ष वार्षिक मेले की विशेषता यह रहेगी है कि पूरे निमाड़ मालवा के किसी तीर्थ पर प्रथम सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमई प्रतिमाये विराजित हों रही हैं।

 

 

,प्रचार मंत्री आशीष जैन, मेला संयोजक सुधीर चौधरी ने बताया कि इस बार मेले में 2 आचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज , आचार्य श्री कुमुद नंदी जी ससंघ एवं अरिहंत कीर्ति भट्ठारक पट्टाचार्य महा स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है।इन साधु संतों के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य धर्म चंद्र शास्त्री दिल्ली , अक्षय भैया जी उदयपुर एवं पंडित नितिन झांझरी के निर्देशन में ध्वजारोहण देवेंद्र कुमार आजाद कुमार राजेंद्र शाह परिवार इंदौर भोपाल, अविनाश वंदना जैन खंडवा द्वारा विधि विधान से हुआ। इसके पश्चात वेदी शुद्धि, संस्कार विधि, के पश्चात नवीन सहस्त्र कूट जिनालय में वास्तु शांति विधान हुआ ।

 

 

सहस्त्रकूट जिनालय के मुख्य दातार जतन देवी स्व, धनराज कासलीवाल इंदौर ने फीता खोलकर शुभारंभ किया । जिनालय की प्रमुख चार प्रतिमाओं के दातार हंसा जी मुंबई, कल्याण जिनेंद्र बेड़ियां, राहुल राकेश बेड़ियां , श्रीमती पुष्पा जी, मनोज पंधाना अक्षय साटकुर, आश्रय औरंगाबाद ने प्रतिमाये विराजमान की दोपहर में ,इंद्र प्रतिष्ठा के बाद नव देवता विधान पूजन भक्ति भाव से प्रारंभ हुआ जिसके मुख्य इंद्र गुलाबराव मंडलोई परिवार महेश्वर रहे । संगीतकार धर्मवीर जैन एंड पार्टी भोपाल द्वारा सुमधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब भक्ति नृत्य कर विधान का आनंद लिया।

दोपहर में आचार्य संघ के दिव्य देशना का लाभ भी मिला । शाम को संगीतमय श्री जी की आरती भक्ति के पश्चात मयूर जैन एंड पार्टी दिल्ली द्वारा सु मधुर नृत्य नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई , साथ ही ऊन पावागिरी का संपूर्ण इतिहास प्रस्तुत किया गया । आयोजन में महामंत्री अशोक झांझरी ,अतुल कासलीवाल, अरुण धनोते , विनोद जैन, कमलेश मंडलोई आदि का योगदान सराहनीय रहा।

 

 

आज होगा कवि सम्मेलन, एवं विधान 

7 मार्च को कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह नित्य अभिषेक पूजन के पश्चात संघ की आहार चर्या, दिव्य देशना के बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा। शाम को आरती भक्ति के पश्चात भव्य कवि सम्मेलन होगा

कवि सम्मेलन में सहनाज हिंदुस्तानी जयपुर, मुकेश मनमौजी छपरा, अशोक नागर शाजापुर, संगीता सरल भोपाल, धर्मेंद्र सोलंकी भोपाल,कवि जैन विद्रोही ललितपुर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस मेले मालवा व निमाड़ के श्रद्धालु भाग ले रहे हे कमेटी ने मेले की सारी व्यवस्थाएं की हे।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *