प्रत्येक प्राणी के जीवन में सुख शांति की आवश्यकता है… आचार्य आर्जवसागर जी_ 

धर्म

_

प्रत्येक प्राणी के जीवन में सुख शांति की आवश्यकता है… आचार्य आर्जवसागर जी_ 

 

तारंगा  सिद्धक्षेत्र तारंगा जी गुजरात कोठी मंदिर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन के दौरान बताया कि लोभी मन धन को ही अपने जीवन का आधार मानता है, वही मोही मन विकार को ही अपने जीवन में प्राथमिकता देता है।ज्ञानी तो वह है जो सदाचार को ही जीवन का सार मानता है।

 

 

 

     उन्होंने कहा “आजकल व्यक्ति के पास दिनभर समय ही समय है।फिर भी कहता है कि समय ही नहीं है”अपने आपको दिनभर पाप के साधन मोबाइल में व्यस्त रखता है। उन्होंने कहा कि ठीक है आजकल मोबाइल का जमाना है आप चाहो तो उसी मोबाइल को भी धर्म ध्यान का साधन बना सकते हो और चाहो तो विषय कषायों में पड़कर अपने जीवन को बर्बाद भी कर सकते हो। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपका धर्म का पल्ला भारी है या पाप का पल्ला भारी है? उन्होंने चार व्यक्तिओं के जीवन शैली को कथानक को कहते हुये कहा कि अनादिकाल से खाना पीना और विषय कषायों में ही तो आपका जीवन चल रहा है, “काम कुछ है नहीं और समय भी है नहीं।

 

 

 

आचार्य श्री ने कहा कि समय तो आपके पास है लेकिन कर्मों का क्षयोपशम नहीं है। जीवन को अच्छा बनाओगे तो जीवन अच्छा बनेगा और अपने आपको प्रमाद में,व्यसनों में लगाओगे तो यह जीवन भी निकल जाएगा।

 

 

 

     आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य पर्याय हजारों जन्म के पुण्य के संयोग से मिलती है।उन्होंने कहा किसी किसी को कम समय में ही ज्ञान प्राप्त हो जाता है तो किसी को स्वाध्याय करते करते जीवन बीत जाता है लेकिन उनके जीवन में परिवर्तन नहीं आता। उन्होंने कहा कि पुण्य के प्रभाव से मानव पर्याय और जैन कुल मिला है उसे व्यसन और प्रमाद में मत गंवाओ।अपने जीवन को अच्छा बनाओ।

 

 

आचार्य श्री जी ने संसार और मोक्ष की पहचान कराते हुए और भी बताया कि संसार क्या है?संसरितीति संसार : अर्थात चारों गतियों (मनुष्य गति, तिर्यंच गति,देव गति और नरक गति )में भ्रमण का नाम ही संसार है।और मोक्ष क्या है? तो जहां संपूर्ण कर्मों का क्षय होता है, वहां मोक्ष होता है अर्थात् संपूर्ण कर्मों के क्षय का नाम ही मोक्ष है।जिसे प्राप्त करने हमें पुरुषार्थ करना है।

 

 

 

 उपरोक्त जानकारी देते हुये संघस्थ बहिन ऋषिका दीदी जैन ने बताया कि प्रतिदिन गुरूदेव के प्रवचन प्रातः 9:00 बजे से श्री दिगंबर जैन कोठी मंदिर तारंगा जी में चल रहे है।एवं यह भी बताया कि आचार्य भगवन ससंघ के चरणों में अहमदाबाद , हिम्मतनगर , चौड़ा से पधारी कमेटी नें श्रीफल भेंट कर पधारने हेतु निवेदन भी किया।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *