परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज के सानिध्य में सोलह दिवस जाप अनुष्ठान हुआ प्रारंभ… मन को नियंत्रित करने के लिए अनुष्ठान किया जाता है :- निष्प्रह सागर महाराज
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 समयसाग़र जी महाराज के पावन आशीर्वाद से एवम उनके
आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनि द्वय मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज एवम पूज्य मुनिश्री 108 निष्प्रह सागर जी महाराज के सानिध्य एवम प्रेरणा से मूलनायक शांतिनाथ भगवान का जीर्णोद्धार एवम समस्त कार्य निर्विघ्न संपन्न हो , इसी कामना से गुरुवार दोपहर की बेला में 5.03.2026 गुरुवार से सोलह दिवसीय* जाप अनुष्ठान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस क्रम मे दोपहर बेला में 12.30 बजे मंगलाष्टक, मंगल कलश स्थापना*, एवं मांगलिक क्रियाएं पूज्य मुनि श्री 108निष्पक्ष सागर जी , एवं निस्पृह सागर जी महाराज* के मंगल सानिध्य एवं सकल दिगम्बर जैन समाज की उपस्थिति में संपन्न हुई।।
इन अनुपम पलों में सभी में उत्साह भरपूर दिखा, सभी समय से पूर्व मदिर जी में पहुंचने लगे, समस्त कार्य विधि विधान के साथ मूलनायक शांतिनाथ भगवान के समक्ष हुए । यह अनुष्ठान एवम जाप 16 दिन तक प्रतिदिन 12 घंटे का होगा, जो प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 1 बजे तक होगा।
सभी का उत्साह बढ़ाते हुए पूज्य मुनि श्री 108 निष्प्रह सागर महाराज ने कहा मन को नियंत्रित करने के लि
ए अनुष्ठान किया जाता
है। हम अच्छे हैं तो बुरा क्यों सोचे।

महाराज श्री ने कहा कि अच्छे कार्य जब भी होते हैं, हमारी परीक्षा लेते हैं क्योंकि उनको हमारी दृढ़ता भी देखना है। जीर्णोद्धार के विषय में बोलते हुए गुरुदेव ने कहा कि यह कार्य हमारा श्रेष्ठ है, जब भी अच्छा कार्य करोगे तो बाधा भी आएगी।




महाराज श्री ने नमोकार मंत्र का जाप कराते हुए एवं मंत्र का जाप कराते हुए जाप प्रारंभ किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
