108 कलशों से होगा महामस्तकाभिषेक

धर्म

भगवान के निर्वाण कल्याण पर 108 किलो का लाडू होगा समर्पित
108कलशो से होगा महामस्तकाभिषेक
कोरोना निवारण के लिए तीर्थ पर हो रही पहल
अशोक नगर- –
जगत को अषि मषि कृषि विद्या वाणिज्य और शिल्प का उपदेश देकर युग के आदि में मनु महाराज के शासन काल के वाद कल्पवृक्षो की समाप्ति पर जगत के जीवों कल्याण की कामना और मानवता के लिए दिव्य उपदेश देने वाले भगवान श्री रिषभदेव जिन्हें जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर आदि नाथ स्वामी भगवान आदि नाथ स्वामी के निर्वाण कल्याण पर 31 जनवरी सोमवार को अतिशय क्षेत्र दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी 108 किलो का लाडू समर्पित किए जायेगा। थूबोनजी कमेटी के प्रचार मत्री विजय धुर्रा ने बताया की मुनि पुगंव श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से विगत वर्षों से हम भगवान का निर्वाण कल्याण भक्ति भाव के साथ मना रहे हैं। इस वर्ष हम भगवान के निर्वाण कल्याण पर 108 किलो के लाडू को भगवान की महा आराधना के साथ भक्ति भाव से सोमवार मंडल के सयोजन में समर्पित किए जायेगा।

महा मारी के अंत होगा कलश
मध्यप्रदेश महा सभा के संयोजक विजय जैन धुर्रा ने वताया कि अतिशय क्षेत्र दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी के खड़े बाबा भगवान आदि नाथ स्वामी के चरणों में पहला कलश प्रति दिन कोरोना महामारी के निवारण तक होगा। हम सब सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सोशल डिस्टेस के साथ ही मास्क का प्रयोग अवश्य करें यह हम सब की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।
संकलंन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *