नीमच में ‘हर मास एक उपवास’ का चतुर्थ सामूहिक उपवास कार्यक्रम 7 को टीवी स्टार सुदीप मोला एवं प्रसिद्ध बांसुरी वादक विक्रम–देव कनेरिया देंगे प्रस्तुति
नीमच (म.प्र.)।
पतंजलि योगपीठ एवं अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास के तत्वावधान में आयोजित साधना महोदधि कार्यक्रम के अंतर्गत, आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज के पावन सानिध्य में ‘हर मास एक उपवास’ का चतुर्थ सामूहिक उपवास कार्यक्रम 7 तारीख को नीमच में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से दिगम्बर जैन संत अंतर्मना आचार्य श्री समाज के प्रत्येक वर्ग को उपवास के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में प्रेरित करते हैं। श्रद्धालुओं को यथाशक्ति प्रतिमाह एक उपवास का संकल्प भी दिलाया जाता है।


📅 कार्यक्रम विवरण
स्थान: श्री अटल बिहारी वाजपेयी टाउन हॉल (दशहरा मैदान के पास, नीमच, म.प्र.)
समय: प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
इस अवसर पर संगीत एवं कवि सम्मेलन का विशेष आयोजन भी रखा गया है।

🎤 विशेष प्रस्तुतियाँ
टीवी स्टार सुदीप मोला द्वारा काव्यपाठ
प्रसिद्ध बांसुरी वादक विक्रम कनेरिया एवं देव कनेरिया की संगीतमय प्रस्तुति

🙏 विशिष्ट संतों का सानिध्य
कार्यक्रम में भक्तों को पावन आशीर्वाद प्रदान करने हेतु —
श्री अंबाजी धाम (निपानिया)
महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद जी महाराज
की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।


🏛 आयोजन सहयोगी एवं पदाधिकारी
कार्यक्रम संयोजक मंडल में:
एस. के. तिजारावाला (हरिद्वार) – प्रवक्ता
स्वामी रामदेव जी महाराज
आकाश जैन – समन्वयक, अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास
‘हर मास एक उपवास’ नीमच के पदाधिकारी:
विजय कुमार विनायक, अजय कासलीवाल, जितेन्द्र जैन (बंटी), महेश कुमावत सहित नीमच एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
📌 प्राप्त जानकारी:
नरेंद्र अजमेरा, पीयूष कासलीवाल (औरंगाबाद), रोमिल पाटणी
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
📞 9929747312
