आचार्य श्री शांति सागर महाराज इस शताब्दी के प्रथम आचार्य रहे हैं वर्धमान सागर महाराज अशोक नगर में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा आज

धर्म

आचार्य श्री शांति सागर महाराज इस शताब्दी के प्रथम आचार्य रहे हैं वर्धमान सागर महाराज अशोक नगर में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा आज
उदयपुर
उदयपुर के अशोक नगर में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन कांच के मंदिर में पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में गुरुवार की बेला में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।

 

 

 

 

यह आयोजन 2 दिन चलेगा मिली जानकारी आचार्य श्री का मंगल आगमन हुआ उसके उपरांत समस्त क्रियाएं शुरू की गई जिसमें सर्वप्रथम वेदी शुद्धि,ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, दीप प्रज्वलन मध्यान की बेला में सहिता सूरी पंडित हसमुख शास्त्री के के कुशल मार्गदर्शन में समस्त चित्रों का सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, के साथ याद मंडल की पूजन की गई।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को की सुबह प्रातः बेला में श्री जी का अभिषेक, नित्य नियम पूजन, वेदी वास्तु विधान, एवम हवन पूर्णाहुति कर वैदिक शुद्धि के संस्कार किए जाएंगे। इसके साथ ही पूज्य गुरुदेव के प्रवचन उपरांत श्री जी को नवीन बेदी में विराजमान किया जाएगा। एवं कलश आरोहण, ध्वजा परिवर्तन किया जाएगा।

 

 

 

पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ने बुधवार के अनुपम बेला में चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि आचार्य श्री शांति सागर महाराज इस शताब्दी के प्रथम आचार्य रहे हैं। उन्होंने अपने आचार्य पद के बाद धर्म को सुरक्षित किया है।

 

इतना नहीं उन्होंने धर्म की रक्षा हेतु 1105 दिनों तक अन्न आहार त्याग किया था। इतना ही नहीं उन्होंने 18 करोड़ मंत्र के जाप किए। आज जैन मंदिर में सुलभ दर्शन उन्हीं की देन है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *