नेमिश्वर धाम जिनालय पर हुई ध्वजा स्थापित*

धर्म

*नेमिश्वर धाम जिनालय पर हुई ध्वजा स्थापित*

जुरहरा

। पुन्हाना रोड पर आर्यिका 105 पद्म नंदिनी माताजी की प्रेरणा से निर्मित श्री 1008 नेमिश्वर धाम मंदिर के शिखर पर आज कलश व ध्वजा स्थापित की गई जिसमें कलश स्थापित का सौभाग्य श्री जिनराज जैन श्रीमती मंजू जैन दिल्ली वाले व ध्वजा का सौभाग्य आदिश जैन शिमला जैन अमित जैन सपना जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ

 

 

 

गौरतलब है कि समाधिस्थ आर्यिका का 105 पद्मनंदनी माता जी की प्रेरणा से बना रहे नेमिनाथ मन्दिर का निर्माण पिछले साल पूरा हो गया था जिसमें भगवान नेमिनाथ की सवा तेरह फुट ऊंची काले पाषाण से बनी पद्मासन प्रतिमा विराजमान है
मंदिर में एक मान स्तंभ भी बनाया गया है जिसकी ऊंचाई 41 फीट है मान स्तंभ में 24 भगवान की 24 मूर्तियां स्थापित की गई हैं मंदिर परिसर में आकर्षण का केंद्र नेमी राजुल की गुफा बनाई गई है जिसमें नेमी राजुल के जीवन वृत्तांत को बताया गया मंदिर के ऊपर 51 फीट ऊंचा शिखर बना हुआ है जिस पर आज खास तौर पर तैयार की गई 11 फीट ऊंची धर्म ध्वजा के जरिए मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया तथा कलश भी स्थापित किया गया

 

जैन धर्म के चले रहे अष्टांग पर्व में सिद्ध चक्र महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ में सुबह श्री जी का अभिषेक तथा पूजन आदि क्रिया की गई उसके बाद पंडित मुकेश शास्त्री द्वारा विधान की पूर्ण क्रियाएं की गई शाम को महाआरती का सौभाग्य राजेश जैन सचिन जैन मोबाइल गुरु वालों को प्राप्त हुआ तथा आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल के द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की जाएगी विधान में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ रहे हैं इस कार्यक्रम में आसपास के सभी समाज के लोग उपस्थित हुए

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *