आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में गुरु आस्था परिवार का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ मेरा लक्ष्य एक करोड़ पौधे लगाने का क्या आप बनाएंगे वह 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य प्रज्ञा सागर महाराज
कोटा
परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में महावीर नगर स्थित प्रज्ञा लोक में गुरु आस्था परिवार का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ।
उन्होंने अपनी एक करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के विषय में बताते हुए कहा कि मैं 19 जून 2024 को उज्जैन से एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस पर में लगातार अग्रसर हूं, आचार्य गुरुवर जहां भी जाते हैं वहां पर्यावरण का संदेश देते हैं। आपको बता दें उनकी इस मुहिम से अब तक चार लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। अधिवेशन भी वृक्षाजली पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि मैं भक्तों से मांग की है कि मेरा लक्ष्य करोड़ पौधे लगाने का है क्या आप अपना लक्ष्य 1000 पौधे बनाने का करेंगे। इस प्रकार सभी के सहयोग से लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।
गुरुदेव ने सन 1989 में दीक्षा ली थी कोटा में यह उनका 37 वा चातुर्मास है, 37 साल में उन्होंने बद्रीनाथ से लेकर पांडिचेरी कोलकाता से लेकर गिरनार तक विहार किया। जहां-जहां चातुर्मास हुए और लंबा प्रवास हुआ। उन्होंने कहा जहां लोग लंबे समय तक मेरे साथ रहे। मैं उनका और वह मेरे हो गए। जो लोग यहां मौजूद हैं और किन्हीं कर्म से मौजूद नहीं है लेकिन उनकी गुरु के प्रति समान आस्था है। वे भी मेरे सच्चे भक्त हैं। दूरी स्थान की है, मन की नहीं है। गुरु आस्था परिवार से करीब 2000 लोग सीधे जुड़े हैं वह अधिकांश सभी राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हैं यह अधिवेशन गुरु भक्तों का महोत्सव है। इससे गुरु आस्था परिवार के लोग एक दूसरे से मिले और सामंजस्य से पैदा हो। गुरु के संकल्प धर्म और सामंजस्य के कार्य में एकजुट हो यही कार्यक्रम का उद्देश्य है।
राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्यउद्देश्य
गुरु आस्था परिवार की हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य उद्देश्य रहे। जिसने वृक्ष संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, धर्म संस्कृति की आलोक में हरित चेतना को संवर्धन करना, प्रत्येक भक्त को वृक्ष मित्र और पर्यावरण प्रहरी बनने की प्रेरणा देना, गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाना, एक वृक्ष भी संपूर्ण समाज में परिवर्तन ला सकता है जन जागरण की चिंगारी बनाना है।
बड़ा आस्था परिवार की ओर से आयोजित आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज संघ सानिध्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारंभ हुआ इस अधिवेशन में देश भर के हजारों मुनि भक्त पधारे।
इस अवसर पर मासिक पत्रिका वृक्षाजली का विमोचन भी किया गया। साथी आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज द्वारा निर्धारित एक करोड़ वृक्षारोपण के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर आधारित एंथम सॉन्ग, भारतवर्ष में हो हरियाली गुरु यह सपना है जरूर होगा एक दिन होगा। एक कोटि हो वृक्ष यही लक्ष्य या गुरुदेव ने रखा है एक दिन होगा जरूर होगा भी लॉन्च किया गया।
बड़ोदरा से आए संघपति मदन भाई हुमड ने बताया कि संगठन का लक्ष्य गुरुदेव प्रज्ञा सागर का एक करोड़ पौधा रोपण का महत्वाकांक्षी संकल्प पूर्ण करना, साधु संतों के विहार, धामो का निर्माण, उनके आहारविहार एवम वैयावृती में सहयोग, धर्म संवर्धन, जैन प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
जब गुरुदेव ने अपने प्रवचन में कहा कि यदि प्रतिवर्ष 100 पौधों का संकल्प भी पूर्ण किया तो तो आप अगले 10 वर्षों में 1000 पौधे लगा सकेंगे। यह कार्य आप अपने परिजनों, स्वयं के जन्मदिवस, शादी की सालगिरह पर आयोजित कर सकते हैं। गुरुदेव के संकल्प को साकार करने के लिए लगभग 600 से अधिक लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की।

इस अवसर देवली से गुरुदेव के परम भक्त जो जन्म से जैन नहीं लेकिन कर्म से जैन है ऐसे मुनि भक्त पूर्व प्रदेश सदस्य कार्यकारिणी आईटी सेल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व महासचिव नगर कांग्रेस कमेटी देवली ने भी पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद लिया एवं अपना उद्बोधन गुरु के चरणों में समर्पित किया।

वहीं रामगंजमंडी से मुनि भक्त कमल, संगीता लुहाड़िया भूपेंद्र,शोभना सांवला, महेश नमिता कटारिया, हार्दिक, दर्पक कटारिया ने पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद लेते हुए रामगंजमंडी का प्रतिनिधित्व किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747














