आज परिवार में आपसी प्रेम की आवश्यकता, मन का लालच बिगाड़ रहा रिश्ते : आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज

धर्म

आज परिवार में आपसी प्रेम की आवश्यकता, मन का लालच बिगाड़ रहा रिश्ते : आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज

पानीपत

आगामी 1 मार्च को श्री सिद्धचक्र महामंडल का आयोजन होगा। जो कि आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में होगा। बुधवार को अयोध्या सोसायटी में उनके मंगल प्रवचन हुए।

 

 

 

आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने मंगल प्रवचन में कहा कि आज परिवार में आपसी प्रेम की आवश्यकता है। मन का लालच पारिवारिक रिश्ते बिगाड़ रहा है। पुण्य से धन की प्राप्ति होती है ना कि धन से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंसा से विश्व को नहीं जीता जा सकता। अगर विश्व को जीतना है तो आपसी प्रेम और वात्सल्य भाव की आवश्यकता है।

गुरुदेव ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि मन की चंचलता को शांत करने के लिए ध्यान साधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सज्जन पुरुषों को किसी में दुर्जनता नजर नहीं आती और दुर्जन व्यक्ति को किसी में सज्जनता नजर नहीं आती।

 

 

 

 

मार्च में होंगे कई कार्यक्रम

जैन मंदिर में एक मार्च को श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान होगा।

12 मार्च को प्रथम तीर्थंकर श्री 1008ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव व श्री ऋषभदेव स्वामी का महामस्तकाभिषेक होगा।

15 मार्च को परम पूज्य मुनि श्री 108 विशद सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश होगा।

 

 

21 मार्च को आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रारंभ होगा।

30 मार्च को श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव एवं वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *