विद्यारत्न के दो अनमोल मोती मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराजएवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज रामगंजमंडी नगर आगमन की संभावना 

धर्म

विद्यारत्न के दो अनमोल मोती मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराजएवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज रामगंजमंडी नगर आगमन की संभावना

 

रामगंजमंडी

विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज एवम परम पूज्य आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य परम पूज्य मुनिश्री 108मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार 26 feb की प्रातः बेला में हुआ।

 

महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ एवम आज की आहार चर्या: नीमथूर में होगी संध्या बेला में अतिशय क्षेत्र कैथूली में मंगल आगमन होगा जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी काफी उत्साहित है आगवानी की तैयारी भव्यता के साथ की जा रही है।

 

क्षेत्र आगमन से रामगंजमंडी वासियों में हर्ष की लहर है संभावना व्यक्त की जा रही है नगर में भी मंगल आगमन होगा महाराज श्री संघ का वर्ष 2025 का वर्षायोग भवानीमंडी राजस्थान में सम्पन्न हुआ था

 

जो स्वर्णिम रहा चातुर्मास उपरांत भानपुरा की धरा पर महत्ती धर्म प्रभावना हुई एवम ऐसा कार्य हुआ जो स्वर्णिम और अविस्मरणीय बन गया जो एक धरोहर बना गया

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *