राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी ब्लॉक सज्जनगढ़ में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा बांटे गए जीवन रक्षक किट
सब की सेवा सबको प्यार आज महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय बिलडी ब्लॉक सज्जनगढ़ में आज विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती तुलसी निनामा महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल, शाखा के वीर सदस्य जगजीत कटारा, शाखा की सचिव कैलाश पंचोरी , भारतीय जीवन बीमा निगम से कालिया जी बुनकर बुनकर, जगदीश बुनकर चोखला एवं विद्यालय के स्टाफ साथियों के सानिध्य में जीवन रक्षक किट का वितरण किया गया
इस अवसर पर सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आजकल कम उम्र से अधिक के व्यक्तियों के भी अटैक आ रहा है व्यक्ति को अगर घबराहट हो रही हो सीने में दर्द हो रहा हो पसीना पसीना आ रहा है चक्कर आ रहे हैं तो यह आभास होता है कि उसे व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की संभावना बन रही है तुरंत ही इस प्रकार के किट में जो तीन प्रकार की गोली दी गई है देने से प्राथमिक उपचार तक उसे व्यक्ति को लाभ हो जाता है इंटरनेशनल की ओर से लगभग इस जिले में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगांव द्वारा 10000 जीवन रक्षक किट वितरण किए जाएंगे,
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती तुलसी निनामा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है उनके इस पुण्य कार्य की अनुसरण करते हैं हमारे विद्यालय में पधारने पर उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के स्टाफ हार्दिक सोलंकी ,विनोद अशीष दवे ,यशिका पडया रमिला बारिया भरत पटेल राहुल सोलंकी एवं अन्य साथियों ने साथियों ने अपना सहयोग प्रदान किया


