1008 भगवान मुनीसुवत नाथ का बड़े भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

धर्म

🙏 *1008 भगवान मुनीसुवत नाथ का बड़े भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

नौगामा

आज भगवान मुनीसुवत नाथ के निवाण महोत्सव के उपलक्ष में आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर संमवशरण मंदिर सुखोदेय तीर्थ नसिया जी मैं विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य जयेश कुमार शांतिलाल को प्राप्त हुआ इस अवसर पर बड़े भक्ति भाव से भगवान लाडू चढ़ाया गया निवाण लड्डू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य महिला मंडल नौगामा , पंचोरी हेमलता सुभाष चंद्र, महावीर ट्रेडर्स को प्राप्त हुआ

 

 

इस अवसर पर बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर सर लहरों के साथ वीणा दीदी के सानिध्य में भगवान मुनिसुब्रतनाथ की पूजन की गई इस अवसर पर पर विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी ने बताया कि नौगामा नगर का यह गौरव है कि सुखोदय तीर्थ नसिया जी में 108 फीट नवनिर्माण जिनालय बन रहा है जिसमें 15 फीट के काले पाषाण की पद्मासन प्रतिमा शीघ्र ही विराजमान होगी

सभी से भावना भाते हैं कि यहां जिनालय शीघ्र बनकर प्रतिष्ठा हो ऐसी हमारी भावना है शाम को जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा 48 दीप विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए गए उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *