पूर्णमति माताजी का मंगल आगमन बड़नगर की पावन धरा पर 15 दिसंबर को

धर्म

पूर्णमति माताजी का मंगल आगमन बड़नगर की पावन धरा पर 15 दिसंबर को
पूर्णमति माताजी सानिध्य एवं विप्रभमति माताजी के सानिध्य में इंद्रध्वज महामंडल विधान आहूत
बड़नगर
मालवा की पावन धरा बड़नगर में स्वर कोकिला आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का मंगल आगमन 15dec को होने जा रहा है। इसी क्रम में आर्यिका105 पूर्णमति माताजी संघ एवं श्री आर्यिका 105 विप्रभमति में माताजी के सानिध्य में इन्द्रध्वज महामण्डल विधान का आयोजन
किया जा रहा है।

 

यह मांगलिक आयोजन दिनांक 15dec से दिनांक 22 dec आहूत होगा। इसी क्रम में 15-12-2022 गुरुवार को आर्यिका 105पूर्णमति माताजी का मंगल प्रवेश प्रातः 8.30 बजे होगा। मंगल प्रवेश के बाद मंडल विधान वाले पात्रों का चयन होगा।

 

मिली जानकारी अनुसा16-12-2022 से प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम में प्रवचन प्रातः 9 बजे से प्रातः 9 से 10 (म.प्र. चौक, शांतिनाथजी मंदिर)व महामंडल विधान पूजन दोपहर 1:00 से व मंगल प्रवचन दीदी द्वारा रात्रि 8:00 बजे से एवं प्रवचन उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे । इसी क्रम में 16 दिसंबर 2022 को प्रातः 7:30 बजे घटयात्रा / ध्वजारोहण की क्रियाए संपन्न होंगी।

कार्यक्रम में 18 दिसंबर 2022 को संत निवास उद्घाटन प्रातः 10 बजे आहूत होगा।स्वामीवात्सल्य – प्रातः 11 बजे से (दि. जैन गेंदाबावड़ी धर्मशाला) में होगा।आयोजन कर्ता- दि. जैन तेरापंथी गोठ एवं सकल दि. जैन समाज बड़नगर ने सभी से बढ़-चढ़कर इस आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *