श्री हुकुम जैन काका के आवास पर हुए निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज के आहार परिवार हुआ गदगद
कोटा
परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य ज्येष्ठ मुनिश्री 108 योगसागर महाराज संघ का मंगल प्रवास कोटा में चल रहा है।
शुक्रवार की पावन बेला में चंद्रोदय तीर्थ अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका परिवार को ज्येष्ठ मुनिश्री 108 योगसागर महाराज के आहारचर्या चरण वंदना का लाभ प्राप्त हुआ महाराज श्री योगसागर महाराज की आहारचर्या व चरण वंदना का लाभ प्राप्त कर भाव विहल हो उठा

ये स्वयं एवम परिवार महाराज श्री के चरणों में रहकर धर्म ध्यान में तन-मन धन से समर्पित रहता । शुक्रवार की अनुपम बेला में निर्यापक श्रमण ज्येष्ठ मुनि श्री 108 योगसागर महाराज के चरण पखार उनकी आहारचर्या एवम चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।


जब आहारचर्या निर्विघ्न संपन्न हुई उसके बाद मौजूद श्री काका समस्त परिवार रामगंजमंडी काफी गदगद दिखाई दिए एवं भाव विहल हो उठे यह परिवार सदा संत सेवा धर्म सेवा में संलग्न रहता है।

यह अपने आप में अद्वितीय पुण्य कहा जाएगा जैसे मुनि भगवंत के आहार उनके यहां हुए उनकी अभिव्यक्ति देखते बन रही थी। और कह रहे थे धन्य हुए आहार आज गुरु के मेरे चौके में
खुशबू महकी आंगन में हवा के झोंके से।


और कह रहे थे आया पुण्य योग से अवसर ये अपार
अक्षय पुण्य कमाए देकर गुरुवर को आहार।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
