श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर, बाभूलगांव बु. में वार्षिक यात्रा महोत्सव का आयोजन
छत्रपति संभाजीनगर प्रतिनिधि — श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में सोमवार, दिनांक 16 फरवरी 2026 को वार्षिक यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भगवान वासुपूज्य के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम आचार्य हेमसागर महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होगा।
प्रातः 7:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं विधान पूजा होगी। सर्वप्रथम ध्वजारोहण शकुंतला शांतीलाल पाटनी, सौ. अनीता सुशीलकुमार पाटनी, सौ. कविता मनोजकुमार पाटनी, शुभम हितेश, उत्कर्ष सी.ए., आदर्श, प्रतीक्षा पाटनी परिवार (मनुरवाला) के करकमलों से संपन्न होगा।
दोपहर 1 बजे भगवान वासुपूज्य का विधान होगा। सायं 7 बजे भगवान की संगीतमय आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सौधर्म इंद्र का मान सौ. कीर्ति वर्धमानजी पाटनी एवं वर्धमानजी शिखरचंदजी पाटनी परिवार (लोणीवाला) को प्राप्त हुआ है। उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रातः 11 बजे श्रीमती नगीनाबाई बबनलाल अजमेरा, नितीनकुमार, सौ. रीना अजमेरा, निलेशकुमार, सौ. ऋतिका अजमेरा, मिताली, ईशान, नियति, मनोजकुमार, सौ. नीता, तेजल, रौनक कासलीवाल की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
पंचरंगी पत्रिका के लिए श्रीमती पुष्पलता धन्नालाल अजमेरा, भरतकुमार, सौ. प्रीति, शीतलकुमार, सौ. सोनल, सोहम, ओम, वीमा, परम अजमेरा परिवार (नेहाडोगरीवाला) का सहयोग प्राप्त हुआ है।
सकल जैन समाज से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह दीपचंद अजमेरा, शांतीलाल झांझरी, प्रकाश अजमेरा, दिलीप अजमेरा, जितेंद्र अजमेरा, पवन झांझरी, भरत अजमेरा, सुनील झांझरी, पारस झांझरी, सतीश अजमेरा, नवलकुमार झांझरी, ऋतिक अजमेरा एवं आनंद अजमेरा ने किया है। यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल ने दी।
कार्यक्रम के लिए प्रतिष्ठाचार्य के रूप में नंदकुमार सदावर्ते का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा संगीतकार के रूप में सौ. रुपाली रावका (छत्रपति संभाजीनगर) द्वारा संगीतमय पूजा एवं अभिषेक संपन्न कराया जाएगा।
यात्रा महोत्सव में छत्रपति संभाजीनगर, कन्नड़, वेरूल, जालना, वैजापुर, शिवुर, कचनेर, पैठण आदि स्थानों से हजारों श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद
